Aaj Ka Rashifal 8 May 2025: मोहिनी एकादशी के दिन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगे मेहरबान, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 8 May 2025: आज मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) और परशुराम द्वादशी है। जहां मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है तो वहीं परशुराम द्वादशी पर श्री विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की पूजा होती है। जानिए ये शुभ दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 8 May 2025: मेष राशि वाले आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। करियर के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। वृषभ राशि के मैनेजमेंट, बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन की सम्भावना है। लेकिन लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। मिथुन राशि वालों के करियर में यह समय प्रगति करने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। कर्क राशि के जो जातक नौकरी चेंज करने का विचार कर रहे हैं उन्हें आज नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। अब जानिए सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा सूर्योदय से ही खष्ठम गोचर करेंगे। खष्ठम चन्द्र गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। द्वितीय गुरु व द्वादश शनि व्यवसाय में सफलता का अवसर दे सकते है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका करियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए एलर्ट रहने का समय है। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --03 व 09

End of Feed