बुध का मेष राशि में गोचर 2025: ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, लेखन, शिक्षा, बुद्धिमत्ता, गणित और ह्यूमर का कारक माना जाता है। 07 मई, 2025 को सुबह 04 बजकर 13 मिनट पर बुध ग्रह ने मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से लगों की मानसिक क्षमता, साहस और महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। यह नई शुरुआत और सीधी बात करने का समय है। जानिए बुध का गोचर किन्हें देगा लाभ तो किन्हें होगी हानि।
मेष राशि
प्रेम संबंधों में भी कुछ अनुकूलता देखने को मिल सकती है लेकिन आपके क्रोध का लेवल काफी बढ़ सकता है। सिर दर्द, बुखार, इत्यादि की शिकायतें रहेंगी क्योंकि सूर्य पित्त प्रकृति के ग्रह हैं, ऐसे में आपके शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
विदेश से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। कभी-कभी शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। ज्यादातर मामलों में यह गोचर बहुत ही सावधानी से निर्वाह करने का संकेत दे रहा है।
मिथुन राशि
आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जिससे आप विभिन्न मामलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। विशेषकर आर्थिक मामलों के लिए ये समय काफी अच्छा है। आपकी पदोन्नति की भी अच्छी संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
शासन से जुड़े मामलों में यह गोचर आपको काफी अच्छे परिणाम देगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। इस अवधि में पदोन्नति भी संभव है। अधिकांश कामों में आपको सफलता मिल सकेगी।
सिंह राशि
इस अवधि में किसी भी कार्यों को करने में बाधाएं आएंगी लेकिन सफलता भी जरूर मिलेगी। भाई बंधुओं के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि
यदि कोर्ट में कोई केस चल रहा है या किसी अधिकारी से आपको मिलने जाना है तो आप अपनी तरफ से कोई गलती न करें। नहीं तो आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है।
तुला राशि
आपसी ईगो के चलते संबंधों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। यह गोचर यात्राओं में कुछ तकलीफें भी दे सकता है। बिजनेस में सावधान रहना होगा। सूर्य के नकारात्मक परिणामों को रोकने के लिए आपको स्वयं के भीतर शांति लानी होगी।
वृश्चिक राशि
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो यह समय अवधि आपको पदोन्नति दे सकती है। प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी अच्छी अनुकूलता मिल सकती है।
धनु राशि
शिक्षा और संतान से संबंधित मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में सावधान रहना होगा। लेकिन धर्म या अध्यात्म के लिए यह समय अवधि अच्छी कही जाएगी।
मकर राशि
सूर्य का मेष राशि में गोचर के दौरान घर-गृहस्थी को लेकर मन विचलित रह सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में परेशानियां रह सकती हैं।
कुंभ राशि
सूर्य का यह गोचर व्यापार व्यवसाय में उन्नति देने वाला कहा जाएगा। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि
सामान्य तौर पर दूसरे भाव में सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। ये गोचर मुख से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी कुछ नुकसान दे सकता है।
