Aaj Ka Rashifal 7 April 2025 (आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025): आज का राशिफल ग्रहों की विशेष स्थिति, विशेषकर चंद्रमा और गुरु के गोचर पर आधारित है, जो सभी राशियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर रहा है। चंद्रमा का कर्क राशि में होना भावनात्मकता को बढ़ावा दे रहा है, जबकि वृष के गुरु आध्यात्मिक दृष्टिकोण व ज्ञान की ओर प्रेरित कर रहे हैं। ये समय कई राशियों के लिए आत्ममंथन और संयम का है, विशेष रूप से युवाओं के लिए जहां प्रेम और करियर के बीच संतुलन आवश्यक हो गया है। मेष से लेकर मीन तक की राशियों में कुछ को करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का संकेत मिल रहा है, तो कुछ को व्यापार में आकस्मिक लाभ की संभावना है। वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों को स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों की आवश्यकता है, और कुछ को पारिवारिक मतभेदों से बचकर चलने की सलाह दी गई है। राशियों से जुड़ी अन्य जानकारियों को जानने के लिए यहां देखिए 7 अप्रैल 2025 का राशिफल।
Rashifal 7 April 2025
आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 7 April 2025)
मेष - कर्क के चंद्रमा व वृष के गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। जॉब प्रोमोशन के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि चंद्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
- आज का उपाय - लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
- शुभ रंग - लाल व सफेद।
- शुभ अंक - 01 व 03।
वृष - कर्क के चंद्रमा तृतीय गोचर करके शुभ रहेंगे। पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की संभावना है। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
- आज का उपाय - अन्न व तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान हनुमान की पूजा करते रहें।
- शुभ रंग - नीला व हरा।
- शुभ अंक - 05 व 08।
मिथुन - आज का दिन स्टूडेंट्स के कॅरियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रमा द्वितीय है। गुरु व्यय भाव में हैं। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
- आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना करें। मूंग का दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व नीला।
- शुभ अंक - 03 व 07
कर्क - चंद्रमा इसी राशि में हैं। व्यवसाय में जैसा उम्मीद किए थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु शुभ है।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सफेद तिल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
- शुभ रंग - नीला व पीला।
- शुभ अंक - 02 व 09।
सिंह - चंद्रमा द्वादश हैं। शनि व सूर्य मीन में हैं। आप व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 03 व 07।
कन्या - चंद्रमा एकादश है। भाग्य स्थान पर गुरु शुभ हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
- आज का उपाय - तिल व उड़द का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।
- शुभ रंग-नीला व बैंगनी।
- शुभ अंक -05 व 07।
तुला - जॉब को लेकर खुश होंगे। पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुंदरकांड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।
- शुभ रंग - नीला व बैंगनी।
- शुभ अंक -05 व 09।
वृश्चिक - मंगल व शुक्र अनुकूल रहेगा। वाहन क्रय करने का मन होगा। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
- शुभ अंक - 03 व 07।
- शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
धनु - छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चंद्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें। गुरु व चंद्रमा मंगलमय है।
- आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। कंबल दान करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 03 व 09
मकर - जॉब वर्क पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। चंद्रमा कर्क व गुरु वृष में है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
- आज का उपाय - शिवलिंग को बेल पत्र व मधु अर्पित करें। मसूर व तिल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
- शुभ रंग - हरा व असमानी।
- शुभ अंक - 05 व 07।
कुंभ - शनि द्वितीय व गुरु चतुर्थ हैं। जॉब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलंब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चंद्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग - नीला व आसमानी।
- शुभ अंक - 07 व 09।
मीन - चंद्रमा कर्क व शनि -सूर्य इसी राशि में हैं। आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।ज्यादा यात्रा से बचें।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
- शुभ रंग - लाल व हरा।
- शुभ अंक - 01 व 02।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
