Aaj ka Rashifal (31 मई 2025): 31 मई का राशिफल कहता है कि आज वृष राशि के जातकों के व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। कर्क राशि वालों को भावुकता पर नियंत्रण रखना है तो तुला राशि वालों को अपनी तबीयत का ध्यान रखना है। यहां से आप अपना पूरा राशिफल पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।
1) मेष- ज्येष्ठ माह का पावन समय चल रहा है, चन्द्रमा चतुर्थ है। आज हनुमान जी की कृपा से सब मङ्गल होगा, बजरंगबली जी की उपासना करें।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जाँब के लिए समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि एकाएक धार्मिक यात्रा का संयोग बने। लव लाइफ के लिए समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला शुभ अंक - 01 व 02
2) वृष- आज चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में हैं। व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। बिजनेस में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - दही व जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला शुभ अंक - 04 व 07
3) मिथुन- दिवस शुभ है। चन्द्रमा द्वितीय व गुरु इसी राशि में हैं।आज का दिन स्टुडेंट्स के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है। जाँब के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें।चने की दाल का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक - 03 व 08
4) कर्क- आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिवस घर के लिए मंगलमय हैं। घर में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। भावुकता पर नियंत्रण करें। भविष्य में आज का व्यवसाय डील बेहतर परिणाम देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर कुशोदक से जलाभिषेक करें।गुड़ का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 01 व 03
5) सिंह- सूर्य वृष व चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। बिजनेस को और बेहतर करने के प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती में सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।सप्तअन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है।पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - लाल व नारंगी।।आज का शुभ अंक--02 व 09
6) कन्या- सूर्य नवम व चन्द्रमा एकादश हैं आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में सफलता है। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक - 01 व 02
7) तुला- चन्द्रमा दशम व सूर्य अष्टम हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।छात्र सफल रहेंगे ।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज तनाव से बचें। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।शुभ रंग --हरा व नीला।आज का शुभ अंक - 04व 06
8) वृश्चिक- चन्द्रमा भाग्य भाव व सूर्य वृष में गोचर करेंगे।जाँब में प्रगति को लेकर मन खुश रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग - लाल व पीला ।आज का शुभ अंक --03 व 08
9) धनु- चन्द्रमा अष्टम व गुरु सप्तम है।आज व्यवसाय में आपके कर्क व मेष राशि के मित्रों का सहयोग रहेगा। बिजनेस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से अब मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान लाभदायक है। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --03 व 09
10) मकर- चन्द्रमा सप्तम जाँब व बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे।ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा।आप एक सफल व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।फलों का दान सहायक है।शुभ अंक -नीला व हरा।आज का शुभ अंक -01 व 03
11) कुम्भ- आज खष्ठम चन्द्रमा व मिथुन के गुरु व्यवसाय में प्रगति से खुश कर सकते हैं। सूर्य चतुर्थ गोचर में हैं।कुछ पारिवारिक समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे।जाँब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं।जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --शिवलिंग का कुशोदक व दुग्ध से रूद्राभिषेक करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व आसमानी।आज का शुभ अंक --01 व 02
12) मीन- शनि इसी राशि में, सूर्य इसी राशि से तृतीय भाव में व चन्द्रमा पँचम मङ्गलमय हैं।जाँब में थोड़ा संघर्ष है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी।लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा।आज का उपाय - हनुमान जी के 12 नामों का जप करें। गुड़ का दान सहायक है। आज का शुभ अंक - 03 व 06।शुभ रंग - पीला व नारंगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
