Aaj Ka Rashifal 19 April 2024 (आज का राशिफल): कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आज के दिन मेष राशि के जातक को सेहत का ख्याल रखना होगा। मिथुन राशि के जातक को आज के दिन काम में सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क राशि के जातक को करियर में तरक्की मिलेगी। कुंभ राशि के जातक को आज के दिन लव लाइफ अच्छी रहेगी। मीन राशि के जातक को काम को लेकर खुश रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।
मेष
व्यवसाय में सफलता का टाइम है। परिवार में विवादों से बचें। धार्मिक अनुष्ठान के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण है।आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक --01 व 02
वृष
जॉब के मामलों में प्रोमोशन की सम्भावनाओं का है। क्रोध से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व लाल।
आज का शुभ अंक --03 व 09
मिथुन
आईटी व मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। परिवार के किसी विशेष दायित्व को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -05 व 08
कर्क
जॉब चेंज को लेकर उत्साहित रहेंगे। करियर में प्रोग्रेस का समय आ गया है। बिजनेस को लेकर भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक --06 व 08
सिंह
जॉब में किसी विशेष वर्क प्रोजेक्ट के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।कर्म का आलम्ब लें।
आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ करें।चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 06
कन्या
व्यवसाय को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे ।मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय-- -श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --नीला व लाल।
शुभ अंक --05 व 08
तुला
स्टूडेंट्स के करियर को लेकर हर प्रयास अब सफल होगा। जॉब में सफलता है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें ।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा । लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।
आज का उपाय ----श्री किष्किंधाकांड का पाठ करें ।गुड़ व उड़द का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --01 व 09
वृश्चिक
संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन आनन्द से भरा रहेगा।परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा । आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।
आज का उपाय -चावल का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक --04 व 06
धनु
बिजनेस वर्क को लेकर संघर्ष रहेगा।न्यू प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। बेवजह की यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें।हेल्थ बेहतर रहेगा लेकिन खान पान पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें।उड़द का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
आज का शुभ अंक --03 व 09
मकर
बिजनेस वर्क में सफल रहेंगे। जॉब पोजिशन पहले से बेहतर होगी । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग --आसमानी व सफेद।
आज का शुभ अंक --02 व 03
कुम्भ
पारिवारिक कार्यों में अति व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप खुश रह सकते हैं। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें । प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।
आज का उपाय --भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें।धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --04 व 05
मीन
व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। जॉब वर्क को लेकर खुश रहेंगे, कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे ।मित्रों का आपके जीवन में बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग --बैगनी व आसमानी।
आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
