Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: शनिवार, 18 जनवरी का दिन कन्या राशि वालों के लिए लकी साबित होने वाला है। उन्हें अपना रुका हुआ धन मिल सकता है तो वृष राशि वाले जॉब में नई पोस्ट को लेकर सफलता पाएंगे। हालांकि, वृष राशि वालों के ऊपर वर्क लोड भी रहेगा, जिसकी वजह से उन्हें टेंशन से बचने की जरूरत है। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आइए जानें सारी राशियों का दैनिक राशिफल।
1) मेष
चन्द्रमा पंचम हैं। आज का दिवस बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रोमोशन व सफलता का है। करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे।व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 01 व 02
2) वृष
गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब में नवीन पोस्ट व सफलता से भरे रहने की सम्भावना है। वर्क लोड रहेगा, टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला व आसमानी।
शुभ अंक- 04 व 07
3) मिथुन
सूर्य धनु राशि में व चन्द्रमा सिंह राशि में रहकर सफलता देंगे। आज का दिन यात्रा के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस के लिए आज का समय अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा व बैगनी।
शुभ अंक- 05 व 07
4) कर्क
चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। बिजनेस में लगातार बेहतर परिणाम देने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप करें। गेंहू व गुड़ का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
शुभ अंक- 01 व 02
5) सिंह
चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। आप व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब को उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय- तिल का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
शुभ अंक- 02 व 09
6) कन्या
चन्द्रमा द्वादश हैं। गुरु वृष व शनि कुम्भ में हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।
आज का उपाय- मूंग का दान करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- हरा व बैगनी।
शुभ अंक- 07 व 09
7) तुला
जॉब में प्रोमोशन को लेकर लाभान्वित होंगे। आपकी कार्य शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।
आज का उपाय- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। पिता का आशीर्वाद लें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 03 व 08
8) वृश्चिक
कर्क का मङ्गल व वृष के गुरु का आशीर्वाद छात्रों को प्रगति से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
शुभ अंक- 05 व 07
9) धनु
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा सिंह में हैं। जॉब में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। अपनी पर्सनालिटी को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।
आज का उपाय- धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
शुभ अंक- 01 व 02
10) मकर
छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। गुरु पंचम व चन्द्रमा अष्टम है। आप एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच व वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय- शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 05 व 08।
शुभ रंग- हरा व नीला
11) कुम्भ
चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि में हैं। जॉब में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 03 व 05
12) मीन
राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। बिजनेस डील अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें । आपके जीवन में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी व सफेद।
शुभ अंक- 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
