Horoscope Today 17 December 2023: रविवार का दिन कई सारी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार में लाभ भी मिल सकता है। मिथुन, तुला समेत कई राशियों को आज बिजनेस में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कन्या राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी तो वहीं मीन राशि वालों का आज कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। मेष राशि का आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने की संभावना है, लेकिन धनु राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष- जॉब में कई रुके कार्य आपको परेशान कर रहे थे,आज उन पेंडिंग कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। बिजनेस में प्रोग्रेस की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ में असत्य से दूर रहने का प्रयास करें। बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
वृष- बिजनेस वर्क चलेगा लेकिन धन के बड़े निवेश से अभी बचकर रहने की जरूरत है। वाद विवाद से बचें। जॉब में भी धैर्य से ही कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभदायक है।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 04 व 06
मिथुन- आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स कॅरियर के प्रति अब तो सीरियस रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। लव लाइफ में अब घर पर विवाह की बात करना आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी व आसमानी।
शुभ अंक- 01 व 03
कर्क- जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस है। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब परिवर्तन में सफलता नहीं मिल रही है। निकट सप्ताह में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ बहुत लाभदायक है।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक- 01 व 09
सिंह-जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिलेगा।उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।
आज का उपाय- ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 17मंत्रों का पाठ करें।अनार का दान करें।
शुभ रंग- पीला व नारंगी ।
शुभ अंक- 03 व 09
कन्या- मैनेजमेंट व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। करियर में आपका अथक परिश्रम ही आपको सफल करेगा। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से अच्छा है।
आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ पुण्यदायी है।मार्गशीर्ष माह में दान पुण्य करते रहें।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
शुभ अंक- 04 व 07
तुला- बिजनेस कार्यों में सफलता है। करियर में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहती है। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए समय बहुत बेहतर नहीं है।
आज का उपाय- पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग- हरा व असमानी।
शुभ अंक- 05 व 08
वृश्चिक- परिवार का वातावरण बहुत ही धार्मिक होगा। मार्गशीर्ष माह चल रहा है। संकीर्तन का आनन्द लें। करियर में प्रमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य सफलता प्रदान करते हैं।
शुभ रंग- हरा व पीला।
शुभ अंक- 01 व 02
धनु- करियर को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे।डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स, पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देगा। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है।
आज का उपाय- भगवान गणेश जी को दूर्वा सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग- पीला व सफेद।
शुभ अंक- 01 व 02
मकर- आर्थिक सुख में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकती है। अपने बिग प्रोजेक्ट को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से साल्व करें। बहुत ज्यादा वाहन प्रयोग से बचें। लव लाइफ में डिनर का आनन्द लेंगे।
आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।गाय को पालक खिलाएं।कम्बल का दान करें।
शुभ रंग- नीला व बैगनी।
शुभ अंक- 04 व 06
कुम्भ- जॉब में अचानक बहुत जल्द बड़ा परिवर्तन संभावित है। धैर्य से कार्य करें। अपने बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज खुश रह सकते हैं। लव व वर्क में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।
आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व चावल का दान करें।
शुभ रंग- नीला व सफेद।
शुभ अंक- 01 व 03
मीन- बिजनेस में बड़ा लाभ संभावित है। बहुत दिनों से रुके कार्य की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें उनके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कहीं लांग टूर पर जा सकते हैं। लव लाइफ आनंदमय रहेगी।
आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
