Aaj Ka Rashifal 16 April 2024 (आज का राशिफल):आज ग्रहों की स्थिति-आज चन्द्रमा मिथुन ,शुक्र,बुध - राहु मीन, गुरु -सूर्य मेष,केतु कन्या व शनि -मङ्गल कुम्भ राशि में हैं। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। आज के दिन माता रानी के आठवें मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मीन राशि के जातक को आज के दिन करियर में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानें क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
आज चन्द्रमा का चतुर्थ तथा सूर्य का इस राशि में गोचर शुभ है। शनि बिजनेस में नवीन अवसर दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब चेंज का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में सफलता मिल सकता है।
आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
तृतीय चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। जॉब सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है।बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। मेष के गुरु गोचर के कारण जॉब में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।
आज का उपाय - गुड़ व गेंहू का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 08
मिथुन
चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। राशि स्वामी बुध कर्म भाव में शुक्र के साथ बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। न्यू बिजनेस डील की संभावना है। परिवार संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -मूंग का दान करें।सुंदरकांड का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -06व 08
कर्क
शुक्र व बुध भाग्य भाव में हैं। चन्द्रमा आज इसी राशि में शुभ है। नवम बुध छात्रों को विकास देगा। करियर में लाभान्वित होंगे। जॉब में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शुक्र व मकर के शनि वित्तीय लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना तथा चावल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व लाल।
शुभ अंक -02 व 03
सिंह
द्वादश चन्द्रमा यात्रा देगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।शुक्र बेहतरीन लव लाइफ देंगे। लव लाइफ में यात्रा सम्भावित है। स्वास्थ्य में लीवर के रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। राजनीति में सफलता मिलेगी।आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें व मां का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
छात्रों के करियर के लिए अनुकूल समय है। जॉब प्रोग्रेस से प्रसन्नता होगी। जाँब में कर्क का चन्द्रमा व अष्टम गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकता है ।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का शुभ रंग - लाल व सफेद रंग शुभ है।
आज का उपाय -गेंहू का दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।
शुभ अंक -04 व 06
तुला
गुरु सप्तम जॉब में प्रगति देंगे। राहु जीवन साथी को स्वास्थ्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। शुक्र आर्थिक लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व फलों का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 06
वृश्चिक
नवम चन्द्रमा तथा खष्ठम गुरु मंगलमय है। नवम चन्द्रमा भाग्य वृद्धि करेंगे। शनि कुम्भ यानी चतुर्थ गोचर में है। जॉब में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा।कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।
आज का उपाय -मसूर व गुड़ का दान करें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -01 व 03
धनु
अष्टम चन्द्रमा ,चतुर्थ शुक्र व बुध आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करें तथा बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
मकर
चन्द्रमा सप्तम है।राशि स्वामी शनि दूसरा गोचर करके शुभ फल दायक हैं । चतुर्थ गुरु व चन्द्रमा धर्म को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। मेष व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।
आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें तथा तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -02 व 06
कुंभ
चन्द्रमा खष्ठम तथा गुरु तृतीय जॉब के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि मंगल के साथ इसी राशि में है।आज का दिन बिज़नेस में प्रोग्रेस का है। शुक्र व बुध व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।
आज का उपाय - कनकधारास्तोत्र का पाठ करें । गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ अंक -04 व 06।
शुभ रंग -हरा व नीला
मीन
पंचम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ हैं। द्वादश शनि धर्म के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा इसी राशि में गोचर करते शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा लेकिन बीपी के मरीज सावधानी बरतें।।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
