Aaj Ka Rashifal 10 April 2025 (आज का राशिफल 10 अप्रैल 2025): राशिफल हमारे जीवन की दिनचर्या, सोच और कार्यप्रणाली को एक दिशा देने वाला ज्योतिषीय मार्गदर्शन है। ग्रहों की स्थिति और गोचर हर राशि के जातकों पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव डालते हैं। आज का दिन कुछ राशियों के लिए खास अवसरों और सफलता की संभावनाओं से भरपूर है, जबकि कुछ राशियों के लिए यह दिन आत्मनिरीक्षण, संयम और धैर्य की मांग करता है। मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए ये दिन करियर और प्रेम संबंधों में खास संभावनाएं लेकर आया है। वहीं, वृष, कन्या और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कर्क और वृश्चिक राशि वाले व्यवसायिक और निजी जीवन में नए मोड़ का अनुभव कर सकते हैं। तुला और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय योजनाबद्ध कार्यशैली अपनाने का है जिससे वे प्रगति की ओर बढ़ सकें। हर राशि के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जो दिन को और भी शुभ बना सकते हैं। साथ ही, शुभ रंग और अंक अपनाकर आप अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रख सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 10 April 2025
आज का राशिफल 10 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 10 April 2025)
मेष - सूर्य द्वादश व चंद्रमा पंचम गोचर कर रहे हैं। द्वितीय गुरु व एकादश शनि बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। व्यावसायिक उन्नयन का समय है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ मे अब बहुत महत्वपूर्ण समय है। स्वास्थ्य के लिए बेहतर गोचर है।
- आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 03 व 09।
वृष - चंद्रमा चतुर्थ व गुरु इसी राशि में है। बिजनेस ग्रोथ की संभावना है। शनि दशम शुभ है। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनाव ग्रस्त रहेगी।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की पूजा करते रहें। मंदिर में भगवान विष्णु के विग्रह की चार परिक्रमा करें।
- शुभ रंग - लाल व हरा।
- शुभ अंक - 02 व 08।
मिथुन - द्वितीय चंद्रमा व नवम शनि जॉब संबंधित कोई बड़ा कार्य या न्यू बिजनेस डील करवा सकता है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर है। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
- आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ व फल दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक - 01 व 08।
कर्क - चंद्रमा इसी राशि से द्वितीय में व गुरु वृष में हैं। शनि अष्टम है। जॉब में सफलता हैं। बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरंभ हो जाएगी।
- आज का उपाय - भगवान शिव के मंदिर जाएं। गुड़ व गेंहू का दान करें।
- शुभ रंग - बैंगनी व नारंगी।
- शुभ अंक - 04 व 08।
सिंह - आज चंद्रमा इसी भाव में है। शनि सप्तम व गुरु वृष में है। जॉब में सफलता है। बिजनेस में किसी विशेष डील को लेकर खुश रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। भगवान हनुमान की उपासना करते रहें।
- शुभ रंग - नारंगी व लाल।
- शुभ अंक - 01 व 03।
कन्या - चंद्रमा व्यय भाव में व शनि सप्तम मंगलमय है। फेमिली में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है,ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। घर पर किसी प्रिय संत के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। चावल व तिल का दान करें।
- शुभ रंग -आसमानी व नीला।
- शुभ अंक - 05 व 08।
तुला - एकादश चंद्रमा व्यवसाय में प्रगति के लिए मंगलमय हैं। षष्ठम शनि व सूर्य स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लव लाइफ में समय देना होगा। तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। असत्य बोलने से बचें।
- शुभ रंग - नीला व आसमानी।
- शुभ अंक - 05 व 08।
वृश्चिक - आज चंद्रमा इसी राशि से दशम में हैं। सूर्य -शनि पंचम होकर छात्रों को सफलता देंगे। जॉब परिवर्तन संबंधित निर्णय ले सकते हैं। रिश्तों को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ अंक - 04 व 06।
- शुभ रंग - नारंगी व सफेद।
धनु - गुरु षष्ठम, शनि-सूर्य चतुर्थ व चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। आज बिजनेस संबंधित महत्त्वपूर्ण कार्यों में संलग्न रहेंगे। जॉब में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
- आज का उपाय - श्री अरण्य काण्ड का पाठ करने से हर संताप से मुक्ति मिलेगी।
- शुभ रंग - नारंगी व लाल।
- शुभ अंक - 05 व 06।
मकर - तृतीय सूर्य-शनि व अष्टम चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है। तृतीय गुरु आर्थिक सुख में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पंचम गुरु संतान को लाभ देगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
- आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़ व तिल का दान फलदायी है।
- शुभ रंग - हरा व सफेद।
- शुभ अंक - 02 व 06।
कुंभ - सप्तम स्थान का चंद्रमा व चतुर्थ गुरु परिवार में बड़ी सफलता दे सकता है। जॉब प्रोग्रेस में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरंभ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 02।
मीन - चंद्रमा षष्ठम व शनि-सूर्य इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। तृतीय गुरु आपकी जॉब प्रगति को अब सही दिशा में पहुंचाएंगे। कॅरियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। धार्मिक यात्रा के संयोग बन सकते हैं।
- आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- शुभ अंक - 02 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
