Aaj Ka Mithun Rashifal 17 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – घर परिवार की खुशियों को बनाने के लिए आप अपनों की हर तरह से सहायता कर रहे हैं और इसका अच्छा असर यह हो रहा है की लोग भी आपके प्रति जागरूक हैं और जिंदगी का सुख और सुकून बना हुआ है। इसी अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको अपनी बातों में भी मधुरता बनाए रखनी होगी।
Mithun Rashifal, 17 December 2022
क्या करें – अपनी सूझबूझ इस रूप से बनाए रखें की आप लोगों से जुड़े रहें। अगर निजी जीवन में सुख बना रहेगा तो कामकाज के क्षेत्र में भी आपकी अच्छाई हर रूप से बनी रहेगी जिसके चलते सफलता पाना आसान हो जाए।
क्या न करें – लोगों की मदद जरूर करें पर लोगों की बातों में न आएं और ना ही लोगों से बनते हुए दबाव की वजह से आप कोई गलत फैसला करते चले जाएं, खासकर पैसे से जुड़ा फैसला इस रूप से करें जिसमें आपकी सूझबूझ बनी रहे और आपसे कोई गलती न होती चली जाए।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को हर रूप से समझें क्योंकि जिंदगी का सुख बना रहे तो बहुत कुछ संभल जाता है, यहाँ तक की चुनौतियों को संभालना भी आसान होता चला जाता है। अपनों की जरूरतों को भी पूरा करना पड़ेगा पर अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखने के लिए भी आपको अपनों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
काम और कारोबार – कामकाज को बढ़ावा देने के लिए आपको अपने कारोबारी रिश्तों को सुधारने की जरूरत पड़ेगी पर उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी यह होगा की आप कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह के मतभेद से बचे रहें। अप्रत्यक्ष रूप से पैसे से जुड़ा दबाव आपके काम की मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए आपको सतर्कता बनाए रखनी होगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
