Aaj Ka Meen Rashifal 05 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) –आर्थिक स्थिति ठीक है पर बचत उस रूप से नहीं बन पा रहीं. किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में भी आप अपनी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पा रहें.
Meen Rashifal 05 December 2022
क्या करें –अपनी कोशिशों से आप अपनी बहुत सारी चुनौतियों को संभाल सकते हैं पर फिर भी लोगों को खुश करना मुश्किल होता है. कोशिश करने से ही बात बनेगी.
क्या न करें –अपने दोस्तों से मन मुटाव ना पैदा करते चले जाएं इसलिए कोई ऐसी बात ना कहें जो किसी भी तरह की गलतफहमी को पैदा करे. अपनी अच्छाई को बनाए रखना है तो विनम्रता का दामन बिल्कुल ना छोड़े.
तकरार और झगड़े - मन ना मिलें तो बात बिगड़ती है और अगर रूकावटें भी बढ़ती चली जाए तो किसी भी बिगड़ती हुई स्थिति को संभालना आसान नहीं होता. इसलिए किसी भी तरह के तकरार में पड़ते चले जाना भी ठीक नहीं.
काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को बहुत ऊंचे स्तर तक ले जाया जा सकता है, उसके लिए आपको अपने समर्पण को बनाए रखना होगा और अपनी मानसिकता को सुधारना होगा. सिर्फ दुखी होते चले जाना किसी भी समस्या का हल नहीं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
