8 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ज्योतिष अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम में इमोशन से बचना होगा। वृषभ वालों की बात करें तो इस राशि के जातक आज करियर में सफलता पाएंगे। लेकिन वाणी पर संयम बरतना होगा। मिथुन राशि वालों के सरकारी कार्यों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वहीं कर्क राशि वालों को मित्रों से लाभ मिलेगा। अब जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का मेष राशिफल
मंगल व गुरु कर्म पथ पर निरन्तर चलने का संकेत कर रहे हैं। सफलता समय लेती है। यदि अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। प्रेम में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल करियर के लिए महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय- शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ अंक- 03 व 09।
शुभ रंग- लाल व पीला
आज का वृषभ राशिफल
आज का दिन करियर में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक कार्यों में बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय - तिल व चावल का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग - नीला व सफेद।
शुभ अंक - 04 व 08
आज का मिथुन राशिफल
आज का दिन सरकारी कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स के करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
शुभ अंक - 05 व 08
आज का कर्क राशिफल
परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ नवीन कार्य की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। मित्रों से लाभ मिल सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - शिव उपासना करते रहें।तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग - सफेद व लाल।
शुभ अंक - 05 व 09
आज का सिंह राशिफल
आप एक सफल उद्यमी व्यक्ति हैं। किसी भी प्रोजेक्ट को मेहनत पूर्वक पूर्ण कर लेते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी कर्क व कन्या राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं ।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय - मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। धार्मिक पुस्तकों व कम्बल का दान श्रेष्ठ पुण्य है।
शुभ रंग - नारंगी व लाल।
शुभ अंक - 01 व 04
आज का कन्या राशिफल
आपके इमोशन व करुणा भाव का लोग दुरूपयोग भी करते हैं। जॉब के साथ - साथ अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय - तिल व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
शुभ अंक - 04 व 06
आज का तुला राशिफल
जॉब में नयी पोस्ट आपको लाभान्वित करेगी। किसी से संबंधों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - असत्य बोलने से बचें। उड़द का दान करें।
शुभ अंक - 03 व 07।
शुभ रंग - सफेद व नीला
आज का वृश्चिक राशिफल
फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 03 व 09
आज का धनु राशिफल
जॉब में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है।
आज का उपाय - घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ अंक - 05 व 07।
शुभ रंग - नीला व हरा
आज का मकर राशिफल
जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करते रहें। आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।
शुभ अंक - 05 व 07
शुभ रंग - हरा व सफेद
आज का कुंभ राशिफल
आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। व्यवसाय को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय - भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व शहद से भगवान का अभिषेक करें।
शुभ रंग - नीला व असमानी।
शुभ अंक - 04 व 08
आज का मीन राशिफल
जो स्टूडेंट्स ऐडमिसन के लिए परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा ।जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। हनुमान जी के मन्दिर जाएं। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। सप्त अन्न का दान करें।
आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
