6 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि के जातक को करियर में लाभ होगा। मिथुन राशि के जातक को आज बिजनेस में लाभ मिल सकता है। कर्क राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कन्या राशि के जातक अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। शनिवार के दिन धनु राशि के जातक काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का क्या हाल रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
6 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)
मेष
मङ्गल व गुरु अनुकूल हैं। ऑफिस में लंबित पुराने कार्य निपटाएंगे। विवाद की सम्भावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनावग्रस्त रह सकते हैं।
आज का उपाय - जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
आज का दिन पूजा पाठ व धार्मिक यात्रा से भरे रहने की सम्भावना है फिर भी बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें । आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे।
आज का उपाय -तिल व कम्बल का दान करें।सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -05 व 06
मिथुन
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने वर्क के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से नए मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुए कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ धन लाभ कराएगा।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 06
कर्क
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। मित्रों के सपोर्ट से बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता।
आज का उपाय- कंबल व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 07
सिंह
आप संतान के सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में कई दिनों से रुका धन मिलेगा। आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।बिजनेस में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
कन्या
आपने अपनी धार्मिक गतिविधियों के लिए अब समय निकाल लिया है,आध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी होगी।
आज का उपाय -श्री विष्णु उपासना करें।भगवान विष्णु जी को फल अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
तुला
शुक्र व बुध बैंकिंग व मैनेजमेंट जांब का कारक ग्रह है। जॉब में प्रोमोशन की तरफ बढ़ रहे हैं।बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा विवाद से बचें। आज आपकी रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। वाद विवाद हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 08
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु अनुकूल हैं। कार्य स्थल पर प्रसन्ता का वातावरण होगा। करियर में सफलता से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बीपी व शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
आज का उपाय -विष्णु भगवान जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -04 व 06
धनु
आप सफल व उद्यमी व्यक्ति हैं लेकिन इस समय परिश्रम के हिसाब से सफल नहीं हो रहे हैं। जॉब को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। आत्मबल व कर्म के प्रति डेडिकेशन बना रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।
आज का उपाय -मन्दिर में ही शिव जी को जल व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को विवाह में बदलने के लिए भी यह सुंदर उपाय है।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -03 व 09
मकर
करियर को लेकर तनाव रहेगा। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें।आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। श्वांस व बीपी के रोगी सावधानी बरतें। प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।वाहन क्रय करने का विचार मत रोकें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -,नीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 08
कुम्भ
व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन खराब हो सकता है।आज का उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ तथा तिल का दान करें। कंबल दान शुभ रहेगा।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -05 व 07
मीन
करियर में संघर्ष है। बिजनेस में बहुत दिनों से रुके प्रोजेक्ट की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। प्रोमोशन को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ डिनर करेंगे।लव लाइफ सुंदर रहेगी।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -02 व 09।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
