29 January 2024 Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार सकट चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातक अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। वहीं दूसरी ओर मिथुन राशि के जातक किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। ग्रहों की चाल में आज का दिन कर्क राशि के जातक के लिए शानदार रहने वाला है। वहीं कन्या राशि के जातक किसी काम को लेकर बहुत घबरा सकते हैं। कुंभ राशि के जातक को प्रॉब्लम हो सकती है। मीन राशि के जातक को आईटी व मीडिया जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। आइए जानते हैं बाकी सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
आज का राशिफल
मेष
जॉब सम्बन्धित कुछ विशेष पोस्ट परिवर्तन के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के बाद यह समस्या दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व उनको लाल चोला अर्पित करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष
परिवार में क्रोध का त्याग करें।अपने उत्तरदायित्व पर ध्यान केंद्रित करें। अनायास व्यय पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।
आज का उपाय --गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। अनार व लाल फलों का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
आज का शुभ अंक 04 व 06
मिथुन
आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप सुदूर यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहतर रहेगा।तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला ।
आज का शुभ अंक --05 व 07
कर्क
बिजनेस में एक नवीन प्रोजेक्ट पर लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। अभी आप अपने ही व्यावसायिक कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।
आज का उपाय--भगवान विष्णु जी की उपासना जरूरी है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग --लाल व पीला ।
आज का शुभ अंक --01 व 09
सिंह
धार्मिक अनुष्ठान से गृह कार्यों में शुभता मिलेगी। व्यवसाय में सफलता के लिए कार्य व सम्बन्धों को मजबूत करें। लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। सफलता व असफलता के बीच स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय -कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
आज का शुभ अंक -04 व 08
कन्या
व्यवसाय को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। किसी नवीन कार्य के विचार को टालें मत। धार्मिक यात्रा करेंगे। जॉब में गुरु व चन्द्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -- शिवलिंग पर दुग्ध व गंगाजल अर्पित करें। सप्त अन्न का दान उचित है।
शुभ रंग --आसमानी व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
तुला
उच्चाधिकारियों के सहयोग से लाभान्वित होंगे। कोई धार्मिक यात्रा होनी चाहिए।लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में बहुत ज्यादा चेंज हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस में मित्रों का सहयोग रहेगा।
आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का मधु से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। उड़द का दान करें।
शुभ अंक -04 व 08।
आज का शुभ रंग --आसमानी व नारंगी
वृश्चिक
जॉब में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। जॉब में परिवर्तन आपका वेट कर रहा है।किसी संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।छात्रों को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग --हरा व पीला।
शुभ अंक -04 व 06
धनु
बिजनेस में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब को और बेहतर करेंगे। स्वास्थ्य में बीपर के प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।मित्रों से लाभ है।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।
शुभ अंक -06 व 08।
आज का शुभ रंग -नारंगी व हरा
मकर
जॉब परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे,आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। धार्मिक कार्य बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।।
शुभ रंग- आसमानी व नीला ।
शुभ अंक -03 व 06
कुम्भ
आईटी व बैंकिंग जाँब में अपनी पोजिशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद सम्भव है। जॉब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है।
आज का उपाय --कनकधारास्तोत्र का पाठ व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 03
मीन
परिवार में संतान की उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब में परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है।। लव लाइफ में तनाव संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान चालीसा के 07 पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा,तिल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
आज का शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
