26 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मंगलवार के दिन मेष राशि के जातक काम को लेकर परेशान रह सकते हैं। वहीं ग्रहों की चाल के अनुसार वृषभ राशि के जातक तनाव में हो सकते हैं। आज के दिन कन्या राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आज के दिन धनु राशि के जातक को विवाद से बचना होगा। कुंभ राशि के जातक बिजनेस को लेकर परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
किसी पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें।हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।
आज का उपाय -- माता सरस्वती जी की उपासना करें।मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष
जॉब में तनाव लेकिन बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। विवादों से बचें।अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व आसमानी ।
आज का शुभ अंक --02 व 06
मिथुन
आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक -05 व 07
कर्क
बिज़नेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करते रहें व उड़द दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 08
सिंह
अष्टम सूर्य गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय --गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
आज का शुभ अंक --05 व 08
कन्या
बिजनेस में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें ।तिल व चावल का दान करें
शुभ रंग --पीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक -05 ब 07
तुला
जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। एजर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --असत्य से बचें।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक
मंगल व चन्द्रमा धन में वृद्धि करेंगे। दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक --03व 09
धनु
धन का व्यय होगा। विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --हनुमानबाहुक का पाठ करें।। तिल का दान भी करें।
शुभ अंक --05 व 07
आज का शुभ रंग --पीला व नारंगी
मकर
व्यवसाय पहले से बेहतर होगा।आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको बेलपत्र अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ अंक -07 व 08
आज का शुभ रंग -नीला व हरा
कुम्भ
आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय ---हनुमान जी के मंदिर जाएं व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।
शुभ रंग --नीला व बैगनी।
आज का शुभ अंक --03 व 09
मीन
करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।
आज का उपाय --गुड़ व उड़द का दान करें।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
