20 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले आज कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। ज्योतिष अनुसार इन राशियों के लोगों पर रामलला की विशेष कृपा रहेगी। जिस वजह से ये लोग हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। अब जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
20 Jnaury 2024 Rashifal In Hindi
20 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)
आज का राशिफल मेष
आज का दिवस करियर में निखरने का है। जॉब में प्रमोशन के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। धन प्राप्ति संभावित है।
आज का शुभ रंग--पीला व लाल
आज का शुभ अंक-02 व 03
उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
आज का राशिफल वृष
बिजनेस में प्रगति व जॉब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। ध्यान व योग करें।पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय--हनुमान जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग-हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक--05, 06
आज का राशिफल मिथुन
आज का दिन जॉब के लिए मङ्गलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
आज का उपाय--शिव उपासना करें। उड़द व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग--नीला।
आज का शुभ अंक-01 व 09
आज का राशिफल कर्क
जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप टीचिंग, रियल स्टेट, बैंकिंग, पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है।
आज का उपाय--विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
शुभ रंग--पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक -06 व 08
आज का राशिफल सिंह
जॉब में उच्चाधिकारियों की किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय--कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग--नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का राशिफल कन्या
बिज़नेस में सफल रहेंगे। आपके वाणी में आकर्षण है। आप जिससे भी मिलते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान कर्ज से बचाएगा।
शुभ रंग--नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --04 व 06
आज का राशिफल तुला
जॉब को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिज़नेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।
शुभ रंग--हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक --04 व 07
आज का राशिफल वृश्चिक
जॉब को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें।
शुभ रंग-पीला व लाल।
आज का शुभ अंक ---01 व 03 ।
आज का राशिफल धनु
बिजनेस को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। स्टूडेंट्स परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है। धन आगमन के संकेत हैं।
आज का उपाय---घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। क्रोध से बचें।
शुभ रंग---पीला व लाल।
आज का शुभ अंक--01 व 02
आज का राशिफल मकर
व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। जॉब में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय---हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग--नीला व हरा।
आज का शुभ अंक ---03व 06
आज का राशिफल कुंभ
बिजनेस में परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में लांग जर्नी सम्भावित है।
आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व पीपल को जल अर्पित करते रहें।
शुभ रंग--नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --05 व 06
आज का राशिफल मीन
आप बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। बिज़नेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद मंगल व पिता का खुश रहना सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय--सुन्दरकाण्ड पाठ करें। असत्य व क्रोध से बचें। तिल का दान करें।
शुभ रंग ---पीला व लाल।
आज का शुभ अंक -- 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
