15 March 2024, Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन मन किसी चीज को लेकर काफी विचलित रहेगा। वहीं वृषभ राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। धन-धान्य का आगमन होगा। मिथुन राशि वाले बिजनेस से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। कर्क राशि वाले अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
15 March 2024, Aaj Ka Rashifal
आज का मेष राशिफल
गुरु इस राशि का होकर बिजनेस में लाभ देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ के सुखद दिवस का आनन्द लेंगे। आज का उपाय - मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 09
आज का वृषभ राशिफल
स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं। आज का दिन परिवार के साथ उमंग भरे पल व्यतीत कर शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग- नारंगी व पीला रंग शुभ है। शुभ अंक - 01 व 09
आज का मिथुन राशिफल
दशम सूर्य व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ में बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आज का उपाय -तिल व कम्बल का दान करें। शुभ रंग- हरा व नीला। शुभ अंक - 05 व 08
आज का कर्क राशिफल
आज का दिन जॉब में सफलता का है। आईटी, फ़िल्म व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। छात्र करियर का आनन्द प्राप्त करेंगे। यूवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करना पुण्यकारी है। शुभ रंग - सफ़ेद व लाल। शुभ अंक - 01 व 03
आज का सिंह राशिफल
अभी सूर्य अष्टम हुए हैं; सूर्य आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। अपराजिता का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शुभ रंग -लाल व पीला रंग शुभ है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें। शुभ अंक -01 व 03
आज का कन्या राशिफल
सप्तम सूर्य शुभ है। चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। हरे वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक - 05 व 08
आज का तुला राशिफल
सूर्य आज इसी राशि से खष्ठम हो गए हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ को लेकर शुक्र व चन्द्रमा खूबसूरत जर्नी का संयोग बनाएगा। आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक - 01 व 02
आज का वृश्चिक राशिफल
आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नव व्यवसाय प्रारंभ के लिए शुभ दिवस है। पंचम सूर्य दिवस को मंगलमय करेंगे। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श करें। सप्त अन्न का दान मंगलमय फल देगा। शुभ अंक - 01 व 02
आज का धनु राशिफल
आज इस राशि से सूर्य चतुर्थ हुए हैं। जॉब में प्रमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में क्रोध प्यार की माधुर्यता को खराब करता है। आज का उपाय -पीले वस्त्रों का दान करें। बड़े भाई व गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 0 व 09
आज का मकर राशिफल
तृतीय सूर्य आध्यात्मिक लाभ देंगे। आज का दिवस घूमने टहलने का है। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से माहौल प्रगतिकारक हो सकता है। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। शुभ अंक - 05 व 08
आज का कुंभ राशिफल
द्वितीय स्थान पर सूर्य परिवार में लाभ देंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए मित्रों का प्रयास अच्छा काम करेगा। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया पल सुखद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - पीले वस्त्रों व फल का दान करें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं। शुभ रंग - नीला व असमानी। शुभ अंक - 05 व 08
आज का मीन राशिफल
आज सूर्य इसी राशि मे प्रवेश किए हैं। सपरिवार धार्मिक यात्रा से दिवस मंगलमय रहेगा। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व सफेद रंग शुभ है। शुभ अंक - 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
