14 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज चन्द्रमा मिथुन ,शुक्र,बुध - राहु मीन, गुरु -सूर्य मेष,केतु कन्या व शनि -मङ्गल कुम्भ राशि में हैं। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है। ग्रहों की ऐसी स्थिति से मिथुन राशि के जातक को लाभ हो सकता है। वहीं कन्या राशि का भाग्य आज मजबूत रहेगा। उनको सेहत का लाभ मिल सकता है। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन तुला राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का क्या हाल होगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
14 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)
मेष
आज चन्द्रमा का तृतीय तथा गुरु व सूर्य का इस राशि में गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मङ्गल तनाव दे सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
राशि स्वामी शुक्र एकादश है। आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। बुध व शुक्र के एक साथ गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
मिथुन
राशि स्वामी बुध कर्म भाव में शुक्र के साथ है। आज का दिवस छात्रों के लिए मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। आईटी ,बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। न ए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -07 व 08
कर्क
चन्द्रमा द्वादश शुभ है। भाग्य भाव का शुक्र आर्थिक विकास देगा। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मङ्गल रियल स्टेट में लाभ देंगे ।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -सूर्योपासना तथा गुड़ का दान करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -02 व 03
सिंह
आज चन्द्रमा एकादश व गुरु नवम भाग्य के लिए शुभ है। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ में खुशी सम्भावित है। स्वास्थ्य में उदर रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
चन्द्रमा भाग्य भाव को मजबूत करेगा। अष्टम गुरु स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का शुभ रंग -हरा व आसमानी रंग शुभ है।
आज का उपाय -मूंग का दान करें। श्री गणेश उपासना करें।
शुभ अंक -03 व 06
तुला
बिज़नेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शुक्र ,बुध खष्ठम स्किन या यूरिन प्रॉब्लम दे सकते हैं। गुरु लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें।छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें ।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।
आज का उपाय -शिव उपासना व अन्न का दान करें।पत्नी से प्रेम से बोलें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -03 व 07
वृश्चिक
राशि स्वामी मंगल शनि के साथ कुम्भ यानी चतुर्थ गोचर में है। आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा।मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।
आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।पिता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
धनु
गुरु सूर्य पंचम सन्तान व आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। मीन का शुक्र जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।
आज का उपाय -सूर्योपासना करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 09
मकर
राशि स्वामी शनि मङ्गल के साथ द्वितीय मंगलमय हैं ।चतुर्थ गुरु जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा । सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।
आज का उपाय -हनुमानबाहुक का पाठ करें तथा ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 07
कुंभ
राशि स्वामी शनि मंगल के साथ इसी राशि में है। आज का दिन बिज़नेस में प्रोग्रेस का है।शुक्र व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें।प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें । गाय को रोटी व पालक खिलाएं।
शुभ अंक -06 व 07।
शुभ रंग -नीला व हरा
मीन
द्वितीय गुरु जॉब के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा इसी राशि में गोचर करते शुक्र बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।
आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें व अन्न दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
