13 July 2024 Rashifal In Hindi: आज मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। लेकिन लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचना होगा। वृषभ राशि वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। उच्चाधिकारी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा। मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। तो वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज नुकसान हो सकता है।
13 July 2024 Rashifal
मेष- चन्द्रमा खष्ठम स्वास्थ्य समस्या दे सकता है। छात्र करियर में सफल रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला शुभ अंक --01 व 02
वृष- इस राशि के गुरु व पंचम चन्द्रमा जॉब व करियर में चेंज की सम्भावना दे सकते हैं। ऑफिस में वर्क लोड से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी, शुभ अंक --05 व 07
मिथुन-आज का दिन जॉब में प्रोमोशन के प्रयास के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के करियर को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें। मिठाई व जल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व नीला। शुभ अंक --06 व 08
कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा तृतीय व गुरु एकादश गोचर में मंगलमय प्रभाव देंगे। आज का दिन संघर्षमय हैं। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रगति संभावित है। अभी प्रयास जारी रखें। आज जमीन क्रय करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं। उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक - 05 व 06
सिंह- सूर्य मिथुन व चन्द्रमा कन्या राशि मे रहकर आपको सफलता देंगे। आप न्यू बिज़नेस डील को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। परिवार के विकास हेतु कार्य करें। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। नित नई सफलताएं आपका आत्मबल बढ़ाएंगी। आज का उपाय ---सप्त अन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक--01 व 03
कन्या- बुध व शुक्र अनुकूल हैं। व्यवसाय वृद्धि के लिए परिश्रम करना होगा। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। आज का उपाय ---गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व नारंगी। आज का शुभ अंक --06 व 09
तुला- शुक्र सप्तम व चन्द्रमा भाग्य भाव में है। व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब करियर में संघर्ष है।लव लाइफ बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।असत्य से बचें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।तिल का दान करें। शुभ रंग --हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक - 05 व 08
वृश्चिक- अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य में कफ व शीत जनित रोग दे सकता है। धार्मिक यात्रा व अनुष्ठान से मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करने से आपदाएं समाप्त होती है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --07 व 08
धनु- राशि स्वामी गुरु के खष्ठम व चन्द्रमा के सप्तम गोचर का सहयोग बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को मिलेगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत जर्नी पर रहेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --01 व 02
मकर- राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। घर मे सुख शान्ति का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। अन्नं का दान सहायक है।शुभ अंक -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -06 व 08
कुम्भ-चन्द्रमा अनुकूल है। व्यवसय में थोड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को अति शीघ्र हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व केतु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। आज का उपाय --शिवलिंग का मधु व फलों के रस से रुद्राभिषेक करें। शुभ रंग -हरा व सफेद। आज का शुभ अंक --01 व 09
मीन- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। जॉब में पद व किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। छात्रों की सकारात्मक सोच ही सफलतम दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा। आज का उपाय - बंगलामुखी मंत्र का जप करें। चने की दाल व पीले वस्त्रों का दान सहायक है। आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
