Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December 2025: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है और राज्य का मौसम फिर से बदल गया है। मंगलवार को सभी शहरों का आसमान पूरी तरह साफ रहा। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस हुआ, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण थोड़ी राहत मिली। बावजूद इसके, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट ने ठंड को बढ़ा दिया। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, राजस्थान में आज 10 दिसंबर से फिर से शीतलहर (कोल्ड-वेव) का दौर शुरू होगा। इसका सबसे ज्यादा असर शेखावाटी और आसपास के जिलों में देखने को मिल सकता है, जहां तापमान सामान्य स्तर से काफी नीचे जा सकता है।
राजस्थान का मौसम
इन इलाकों में कोल्ड वेव का अलर्ट
कोल्ड-वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के ताजा डाटा के अनुसार, शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह 8 से 13 डिग्री के मध्य दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी दौरान, राज्य में आर्द्रता का औसत 35 से 55 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
राजस्थान में अधिकतम तापमान का हाल
मौसम विभाग की ताजा फोरकास्ट के अनुसार, राज्य के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया है, जहां अजमेर और पिलानी में 29.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.8 डिग्री, अलवर में 26.5 डिग्री, जयपुर में 28.2 डिग्री, सीकर में 26.2 डिग्री, कोटा में 27.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.3 डिग्री, बाड़मेर में 33.4 डिग्री, जैसलमेर में 30.5 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 29.6 डिग्री, चूरू में 28.5 डिग्री, श्रीगंगानगर और फतेहपुर (सीकर) में 27.7 डिग्री, नागौर में 28.5 डिग्री, जालौर में 30.1 डिग्री, सिरोही में 24.0 डिग्री, करौली में 27.1 डिग्री, दौसा में 28.6 डिग्री और झुंझुनूं में 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए।
राजस्थान में न्यूनतम तापमान कैसा रहा?
मौसम विभाग की फोरकास्ट के अनुसार राजस्थान के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा: अजमेर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.2 डिग्री, अलवर में 9.8 डिग्री, जयपुर में 11.0 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, सीकर में 6.2 डिग्री, कोटा में 11.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.8 डिग्री, बाड़मेर में 14.0 डिग्री, जैसलमेर में 13.0 डिग्री, जोधपुर में 10.0 डिग्री, बीकानेर में 10.5 डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9.4 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, जालौर में 8.7 डिग्री, सिरोही में 7.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 3.7 डिग्री, करौली में 5.9 डिग्री, दौसा में 5.3 डिग्री और झुंझुनूं में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
