Rajasthan: राजस्थान सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों की ग्राउंड ब्रेकिंग कर रच दिया इतिहास

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (MoU) की ग्राउंड ब्रेकिंग कर इतिहास रच दिया।

जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राजस्थान सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (MoU) की ग्राउंड ब्रेकिंग कर इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख प्रवासी उद्यमियों की मौजूदगी रही, जिनमें वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, वेलस्पन ग्रुप की दीपाली गोयनका, अजय पीरामल, कुमार मंगलम बिड़ला सहित कई उद्योगपति शामिल हुए।

rajasthan news

कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख प्रवासी उद्यमियों की मौजूदगी रही

उद्घाटन सत्र में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने घोषणा की कि कंपनी राजस्थान में एक बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करेगी। इस पार्क में जिंक, सिल्वर, सल्फ्यूरिक एसिड, फास्फोरिक एसिड, एल्युमिनियम तथा कॉपर बेस्ड उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां 2 करोड़ से 100 करोड़ तक की इंडस्ट्रीज लगाई जा सकती हैं

End of Feed