पिता के हाथ से बेटे को छीन ले गया तेंदुआ, रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मौत को देखता रह गया बेबस बाप

सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में तेंदुए के हमले में एक 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। रणथंभौर में इस वर्ष तेंदुए के हमले से ये चौथी मौत है।

सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर बाघ अभयारण्य के पास बृहस्पतिवार को तेंदुए के हमले में सात साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना अटीला बालाजी मंदिर के पास हुई जब बच्चा विक्रम बंजारा अपने पिता का हाथ पकड़कर जा रहा था। यह परिवार पास की बस्ती के निवासियों के साथ दर्शन के लिए जा रहा था तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। हालांकि, शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

leopard Killed boy in Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर में तेंदुए के हमले में सात साल के बच्चे की मौत

तेंदुए के हमले से 2025 में चौथी मौत

बाघों की अठखेलियों को लेकर विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाईगर रिजर्व के लिए साल 2025 कई मायनों में बेहद खराब रहा। रणथंभौर में इस वर्ष टाइगर के हमलों में तीन जनों की मौत हो चुकी और गुरुवार को तेंदुए के हमले में एक मासूम बच्चे की जान चली गई। कुल मिलाकर रणथंभौर में इस वर्ष चार मौतें हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि रणथंभौर की परिधि से सटे पुराने शहर के रामद्वारा के नजदीक स्थित गोपालपुरा बंजारा बस्ती निवासी 8 वर्षिय बालक विक्रम अपने पिता रामजीलाल बंजारा के साथ शाम को बालाजी के दर्शन करने रणथंभौर की परिधि में स्थित आंटीला बालाजी मंदिर गया था।

End of Feed