Ajmer News: पुलिस के ड्राइवर पर जानलेवा हमला; पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पीटा, फिर सीने में मारी गोली

राजस्थान के अजमेर जिले के बिजयनगर में मंगलवार तड़के पुलिस की 112 गाड़ी के संविदा चालक दो बदमाशों ने हमला कर दिया। संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान पहले उन्हें पीटा गया और फिर गोली मार दी गई, जो छाती में लगकर पेट में फंस गई। गंभीर हालत में उसे जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर में भर्ती कराया गया है।

Ajmer Crime: राजस्थान के अजमेर जिले के बिजयनगर इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस की 112 गाड़ी के कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी कर रहे ड्राइवर पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। ड्राइवर को पहले पीटा गया, फिर सामने से गोली मार दी गई। गोली उसकी छाती में लगी और पेट में जाकर फंस गई। घायल को गंभीर हालत में अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ajmer police driver shot

संविदा पर ड्राइवर को सीने मारी गोली

पूछताछ के दौरान हमला

घायल ड्राइवर सीताराम गुर्जर (31), जो पिछले दो साल से बिजयनगर थाने में 112 गाड़ी का संविदा चालक है, ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग पौने चार बजे वह ड्यूटी ऑफिसर (डीओ) गोपीराम को उनके रूम पर छोड़कर थाने लौट रहे थे। बरल रोड पर उसने दो संदिग्ध युवकों को सड़क किनारे बैठे देखा। शक होने पर गाड़ी रोककर उनसे पूछताछ की और दस्तावेज मांगे।

End of Feed