इस सप्ताह पीएम किसान योजना के तहत देशभर के 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2,000 रुपये की 20वीं किस्त जारी हो सकती है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां से किसानों को किस्त ट्रांसफर किए जाने की संभावना है।(फोटो सोर्स-istock)
हालांकि अभी तक सरकार की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि 20वीं किस्त कब तक जारी की जाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के दौरे के दौरान ही किसानों को खुशखबरी दे सकते हैं। (फोटो सोर्स-istock)
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने PM-KISAN अकाउंट की स्थिति, आधार लिंकिंग, और बैंक डिटेल्स को समय-समय पर चेक करते रहें ताकि किस्त मिलने में कोई रुकावट न आए। इसके अलावा किसानों को KYC और लिंकिंग वाले काम सबसे पहले निपटा लेना चाहिए। ताकि किस्त मिलने में कोई रुकावट न हो। (फोटो सोर्स-istock)
जुलाई में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है, जिसके तहत पात्र किसानों को ₹2,000 की राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत साल में तीन किस्तों में कुल ₹6,000 किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस साल अब तक एक किस्त ही किसानों के अकाउंट में आई है। (फोटो सोर्स-istock)
पिछली बार की तरह इस बार भी उम्मीद है कि किस्त जारी करते समय भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें पीएम किसानों से सीधा संवाद भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री 18 जुलाई 2025 को बिहार के मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अनुमान है कि इसी मंच से 20वीं किस्त जारी हो सकती है। (Image-istock)
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 20वीं किस्त की तारीख को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। किसानों को सलाह है कि वे पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करते रहें। (Image-istock)
अगर आपने ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और बैंक अकाउंट अपडेट जैसे जरूरी काम पूरे कर लिए हैं, तो ही किस्त मिलने की संभावना है। इसके अलावा आप आधिकारिक पोर्टल: https://pmkisan.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (Image-istock)
अगर आपके खाते में पीएम किसान की किस्त नहीं आई है, तो सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर से स्टेटस चेक करें। अगर e-KYC, बैंक डिटेल या दस्तावेजों में कोई गलती दिखे तो तुरंत सुधार करवाएं। नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें। हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 पर कॉल कर सकते हैं। (फोटो सोर्स-istock)
सबसे पहले https://pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें। ‘Payment Success’ टैब के नीचे भारत का नक्शा दिखाई देगा। येलो कलर में ‘Dashboard’ पर क्लिक करें। ‘Village Dashboard’ में राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट और पंचायत चुनें। पूरी डिटेल भरकर ‘Get Report’ पर क्लिक करें। वहां अपनी पंचायत के तहत लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देखें। (फोटो सोर्स-istock)