किसानों के लिए खुशखबरी! आज आ सकती है PM Kisan Yojana की अगली किस्त? जानें जरूरी अपडेट

PM kisan yojana 20th intallment 18 july: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई 2025 को बिहार के मोतिहारी में सार्वजनिक सभा के दौरान ₹2,000 की अगली किस्त जारी कर सकते हैं। इस बार करीब 9.8 करोड़ किसानों को सीधे बैंक अकाउंट में रकम ट्रांसफर होने की संभावना है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Jul 18 2025, 12:03 IST
कब और कहां जारी होगी 20वीं किस्त?Image Credit : Istock01 / 06

कब और कहां जारी होगी 20वीं किस्त?

​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी में आयोजित सभा के दौरान पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं। इस दौरान वह एक बटन दबाकर पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।​

पिछली किस्त कब आई थी, इस बार क्यों हुई देरी?​Image Credit : Istock02 / 06

पिछली किस्त कब आई थी, इस बार क्यों हुई देरी?​

​पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई थी। आमतौर पर हर चार महीने में नई किस्त जारी होती है। लेकिन इस बार जून-जुलाई की किस्त में देरी देखी गई है। इसकी वजह प्रशासनिक प्रक्रियाएं और लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता मानी जा रही है।​

पीएम किसान योजना में पता (Address) कैसे अपडेट करें?Image Credit : Istock03 / 06

पीएम किसान योजना में पता (Address) कैसे अपडेट करें?

​सबसे पहले वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। ‘Farmers Corner’ में ‘State Transfer Request’ पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें। कैप्चा कोड भरें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें। OTP डालें और अपनी जमीन के दस्तावेज (खसरा, खतौनी आदि) अपलोड करें। बदलाव की समीक्षा करें और फॉर्म सबमिट करें।​

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी बातें​Image Credit : Istock04 / 06

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी बातें​

​किस्त आने से पहले आपको कुछ जरूरी काम कर लेना चाहिए। नहीं तो आपकी किस्त रुक सकती है। बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। बैंक में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा एक्टिव हो। e-KYC पूरा करना जरूरी है। PM Kisan पोर्टल पर ‘Know Your Status’ से आधार सीडिंग की स्थिति जांचें।​

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें?​Image Credit : Istock05 / 06

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें?​

​सबसे पहले https://pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें। ‘Payment Success’ टैब के नीचे भारत का नक्शा दिखाई देगा। येलो कलर में ‘Dashboard’ पर क्लिक करें। ‘Village Dashboard’ में राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट और पंचायत चुनें। पूरी डिटेल भरकर ‘Get Report’ पर क्लिक करें। वहां अपनी पंचायत के तहत लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देखें।​

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?​Image Credit : Istock06 / 06

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?​

​अगर आपके खाते में पीएम किसान की किस्त नहीं आई है, तो सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर से स्टेटस चेक करें। अगर e-KYC, बैंक डिटेल या दस्तावेजों में कोई गलती दिखे तो तुरंत सुधार करवाएं। नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें। हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 पर कॉल कर सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!