अचार बेच रही है राज कपूर की सबसे छोटी बहू, 2 साल में उजड़ी शादीशुदा जिंदगी...2003 में तोड़ा कपूर खानदान से नाता

Rajiv Kapoor-Aarti Sabharwal tragic life: राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) से बॉलीवुड में कदम रखने वाले कलाकार राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) ने साल 2001 में आरती सभरवाल (Aarti Sabharwal) के साथ घर बसाया था। आरती के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ महीनों तक तो ठीक रही लेकिन फिर बाद में उनका तलाक हो गया। आरती सभरवाल इन दिनों अचार बेचने वाली कंपनी चला रही हैं और सफल बिजनेसवूमेन हैं।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Apr 12 2025, 07:31 IST
2 साल में उजड़ी शादीशुदा जिंदगी...2003 में तोड़ा कपूर खानदान से नाता, अचार बेचकर गुजारा कर रही है राज कपूर की सबसे छोटी बहूImage Credit : Celeb/Social01 / 10

2 साल में उजड़ी शादीशुदा जिंदगी...2003 में तोड़ा कपूर खानदान से नाता, अचार बेचकर गुजारा कर रही है राज कपूर की सबसे छोटी बहू

Rajiv Kapoor-Aarti Sabharwal tragic life: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पहले शोमैन राज कपूर के बारे में तो आप लोग जानते ही हैं। सफल फिल्मी लाइफ जीने वाले राज कपूर के तीन बच्चे थे, जिनमें रणधीर कपूर और ऋषि कपूर हमेशा से लाइमलाइट में रहे। राज कपूर के तीसरे बेटे राजीव कपूर को कम ही लोग जानते हैं, जिसका एक बड़ा कारण उनका असफल फिल्मी करियर था। खराब फिल्मी करियर के साथ-साथ राजीव कपूर की पर्सनल लाइफ भी काफी उतार-चढ़ाव से गुजरी थी। साल 2001 में शादी करने वाले राजीव कपूर का 2 साल के अंदर ही तलाक हो गया, जिसके बाद उन्होंने फिर कभी शादी नहीं की। आइए आपको राजीव कपूर और उनकी एक्स-पत्नी आरती सभरवाल के बारे में बताते हैं...

Rajiv Kapoor ने राम तेरी गंगा मैली से रखा बॉलीवुड में कदमImage Credit : Celeb/Social02 / 10

Rajiv Kapoor ने राम तेरी गंगा मैली से रखा बॉलीवुड में कदम

राज कपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। राजीव कपूर की डेब्यू मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और लोगों ने उन्हें एक्टर के तौर पर स्वीकार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया था। हालांकि फिर भी राजीव कपूर इंडस्ट्री में लम्बी पारी नहीं खेल पाए थे।

Rajiv Kapoor की पिता Raj Kapoor से हुई भयंकर लड़ाईImage Credit : Celeb/Social03 / 10

Rajiv Kapoor की पिता Raj Kapoor से हुई भयंकर लड़ाई

राजीव कपूर का करियर सफल डेब्यू मूवी के बाद डूबने लगा था। वो चाहते थे कि उनके पिता राज कपूर एक बार फिर से वैसी ही हिट मूवी बनाएं और उन्हें स्टार बना दें लेकिन राज कपूर ने फिर कभी बेटे राजीव कपूर के लिए मूवी नहीं बनाई। इसी बात को लेकर राजीव पिता से नाराज हो गए और दोनों में भंयकर लड़ाई हो गई।

Rajiv Kapoor को एक जान हैं हम को-स्टार दिव्या से हुआ प्यार Image Credit : Celeb/Social04 / 10

Rajiv Kapoor को एक जान हैं हम को-स्टार दिव्या से हुआ प्यार

राजीव कपूर जिन दिनों फिल्मों में सफल होने की कोशिश कर रहे थे तब उनकी आंखें एक जान हैं हम को-स्टार से लड़ीं। दिव्या से उन्हें पहली बार इश्क हुआ और वो इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। हालांकि फिर भी राजीव का ये इश्क मुकम्मल नहीं हुआ और दोनों को अलग होना पड़ा।

Rajiv Kapoor ने साल 2001 में रचाई आरती सभरवाल के साथ शादीImage Credit : Celeb/Social05 / 10

Rajiv Kapoor ने साल 2001 में रचाई आरती सभरवाल के साथ शादी

पहला इश्क अधूरा रह जाने के बाद राजीव कपूर को आरती सभरवाल के साथ इश्क हुआ। राजीव और आरती ने साल 2001 में शादी की लेकिन ये रिश्ता बहुत लम्बा नहीं चला। जल्द ही राजीव और आरती के बीच लड़ाइयां शुरू हो गईं।

राजीव को नहीं मिला पारिवारिक सुख06 / 10

राजीव को नहीं मिला पारिवारिक सुख

राजीव कपूर खानदान के ऐसे बेटे थे जो लाइमलाइट से दूर ही रहे। पिता के साथ खराब रिश्ते के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक रहेगी लेकिन ऐसा हो न सका। राजीव को शांतिमय पारिवारिक जिंदगी का सुख नसीब न हुआ।

Rajiv Kapoor ने लिया पत्नी आरती सभरवाल से तलाकImage Credit : Celeb/Social07 / 10

Rajiv Kapoor ने लिया पत्नी आरती सभरवाल से तलाक

राजीव और आरती की लड़ाइयां इस कदर बढ़ गई थीं कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया। आरती और राजीव को लगा कि एक-दूसरे के साथ लड़ते रहने से बेहतर ये ही रहेगा कि तलाक ले लिया जाए। शादी के 2 सालों के बाद राजीव और आरती अलग हो गए।

Rajiv Kapoor की एक्स वाइफ आरती सभरवाल बनीं बिजनेसवुमैनImage Credit : Celeb/Social08 / 10

Rajiv Kapoor की एक्स वाइफ आरती सभरवाल बनीं बिजनेसवुमैन

राजीव से तलाक लेने के बाद आरती सभरवाल ने नौकरी शुरू की और फिर अपना बिजनेस भी किया। एक-दो बिजनेस बहुत अच्छे नहीं चले लेकिन फिर उन्होंने अचार बनाने वाली कंपनी खोली और इसके बाद उनकी किस्मत बदल गई। आरती सभरवाल आज एक सफल बिजनेसवुमैन हैं।

राजीव कपूर को हुआ तीसरी बार मोहब्बतImage Credit : Celeb/Social09 / 10

राजीव कपूर को हुआ तीसरी बार मोहब्बत

पत्नी आरती से तलाक लेने के बाद राजीव कुछ वक्त अकेले रहे और फिर उनकी जिंदगी में सुनीता नाम की एक लड़की की एंट्री हुई। सुनीता से राजीव को इश्क हुआ लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की। सुनीता सालों तक राजीव के साथ लिव-इन में ही रहती रहीं।

बदनसीबों वाली जिंदगी बिताकर चला गया राज कपूर का तीसरा बेटा Image Credit : Celeb/Social10 / 10

बदनसीबों वाली जिंदगी बिताकर चला गया राज कपूर का तीसरा बेटा

राजीव कपूर को 9 फरवरी 2021 को हार्टअटैक पड़ा और उनका निधन हो गया। राज कपूर का तीसरा बेटा सालों-साल बदनसीबों वाली जिंदगी बिताकर दुनिया से चला गया। लोग राजीव कपूर का नाम भी नहीं लेते हैं क्योंकि न तो उन्होंने दुनिया को यादगार फिल्में दीं और न ही उनकी कोई औलाद है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!