18 सितंबर यानि आज साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण है। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जोकि 4 घंटे 4 मिनट का होगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर की सुबह 6 बजकर 12 मिनट (Chandra Grahan 2024 Time in India, Lunar Eclipse 2024 Timings) से लगना शुरू हो गया है और इसकी समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी।
ये ग्रहण करीब 4 घंटे लंबा होगा। आज चंद्र ग्रहण है लेकिन भारत में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे पहले 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था।
आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण में क्या अंतर होता है। अगर नहीं तो आज जान लें। साइंस के छात्रों को ये जानना बेहद जरूरी है।
ये सवाल कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिया जाता है कि चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण में क्या अंतर है। इस सवाल का जवाब अगली स्लाइड में समझिए।
आइये जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब लगता है (Chandra Grahan Kab Lagta hai)। आप जानते हैं कि सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं तो चंद्र ग्रहण होता है क्योंकि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है लेकिन चंद्रमा पर नहीं।
भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे चंद्रमा पृथ्वी पर छाया डालता है। जबकि चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच होती है, जिससे पृथ्वी चंद्रमा पर छाया डालती है।