नोएडा में महामाया फ्लाइओवर से शुरू होने वाला नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे परी चौक के साथ जेवर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जाने वालों के लिए वरदान से कम नहीं। इस एक्सप्रेसवे पर भी टोल नहीं वसूला जाता है।
दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईवे हालांकि, एक्सप्रेसवे नहीं है, लेकिन एक समय इस पर टोल वसूला जाता था, जो अब बिल्कुल मुफ्त है। यह फ्लाईवे दिल्ली और नोएडा के बीच आवाजाही को आसान बनाता है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को मिलेनियम सिटी गुड़गांव (गुरुग्राम) से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे पर भी कोई टोल नहीं लगता। दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वाले यात्री मुफ्त में इस पर सफर कर सकते हैं।
दिल्ली और मेरठ के बीच बने इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गाजियाबाद के डासना तक किसी तरह का कोई टोल नहीं चुकाना पड़ता। हालांकि, अगर आप मेरठ तक जाते हैं तो आपको टोल चुकाना होगा।
दिल्ली से सहारनपुर होते हुए देहरादून तक बन रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बागपत तक दो खंड इसी महीने ट्रैफिक के लिए खोले जाएंगे। अगर आप इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की सीमा के अंदर ही एंट्री और एग्जिट करते हैं तो टोल नहीं चुकाना होगा।
दिल्ली में महारानीबाग के पास DND से बल्लभगढ़ में KMP तक बनाए जा रहे इस एक्सप्रेसवे का फरीदाबाद सेक्शन कुछ ही दिन में ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली और फरीदाबाद के बीच टोल नहीं लगेगा। यह एक्सप्रेसवे आगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।