मशहूर प्रॉपर्टी पोर्टल Magicbricks ने साल 2024 के सबसे किफायती शहरों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जिन शहरों का नाम है, उन्हें जानकर आप भी झूम जाएंगे।
Magicbricks ने सबसे किफायती शहरों की लिस्ट जरूर जारी की। लेकिन साथ ही यह भी बताया है कि सबसे महंगे शहर कौन से हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया और दिल्ली को इसमें सबसे महंगे शहर माना गया है।
साल 2020 से 2024 के बीच देश के चोटी के 10 शहरों की घरेलू आय में वार्षिक वृद्धि दर 5.4% रही है। संपत्ति की कीमतें 9.3% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ीं हैं। संपत्ति मूल्य से वार्षिक घरेलू आय अनुपात (P/I अनुपात) 2020 में 6.6 से बढ़कर 2024 में 7.5 हो गया।
वैश्विक मानक की बात करें तो यह 5 से अधिक है, जो आय और संपत्ति की कीमतों के बीच बढ़ते अंतर को दर्शाता है। मुंबई का P/I अनुपात 14.3 है, जो सबसे ज्यादा है। देश की राजधानी दिल्ली दिल्ली का P/I अनुपात 10.1 है। यह दोनों शहर सबसे महंगे हैं।
Magicbricks की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता सबसे किफायती मेट्रो शहर हैं। चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद का P/I अनुपात 5 है, जो इन्हें ज्यादा किफायती बनाता है।
भारत में EMI से मासिक आय अनुपात 2020 में 46% से बढ़कर 2024 में 61% हो गया। मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया में EMI का बोझ 116% है। दिल्ली में EMI का बोझ 82%, गुरुग्राम और हैदराबाद में 61%, अहमदाबाद और चेन्नई में 41% और कोलकाता में 47% है।
इस तरह से चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता आवासीय निवेश के लिए काफी किफायती विकल्प हैं। अगर आप मकान या फ्लैट में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह विकल्प चुन सकते हैं।