सबसे पहले दिल्ली के बारे में जान लेते हैं। दिल्ली उसी तरह से भारत का एक राज्य है, जिस तरह से उत्तर प्रदेश, हरियाणा या कोई अन्य राज्य। फर्क सिर्फ इतना है कि यह केंद्र शासित प्रदेश है। यहां पर केंद्र और राज्य दोनों मिलकर राज्य चलाते हैं। दिल्ली एक बड़ा महानगर भी है, जहां पर देशभर के लोग आजीविका कमाने के लिए आते हैं। दिल्ली का अपना समृद्ध इतिहास है। लेकिन दिल्ली देश की राजधानी नहीं है।
एक राज्य के रूप में दिल्ली के बारे में आपको पता है। नई दिल्ली आपके अपने केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का एक जिला है और यही नई दिल्ली, देश की राजधानी भी है। यहां पर ही केंद्र सरकार के तमाम दफ्तर और संस्थान हैं। इस रह से नई दिल्ली, आपके दिल्ली शहर का एक हिस्सा है।
देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे - NCT यानी नेशनल कैपिटल टेरिटरी, दिल्ली के पूरे भू-भाग को दिया गया एक विशेष नाम है। इसमें नई दिल्ली के साथ अन्य जिले भी शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते दिल्ली को NCT के रूप में एक विशेष दर्जा दिया गया। जिसके अनुसार यह नेशनल कैपिटल टेरिटरी कहलाता है और समूची दिल्ली को देश की राजधानी के साथ जोड़ता है।
NCR यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के बॉर्डर से लगे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों को जोड़कर बनता है। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोनीपत, रिवाड़ी, भिवाड़ी, अलवर आदि शामिल हैं। क्षेत्रीय विकास में एकरूपता लाने के लिए NCR की परिकल्पना की गई है।
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और NCR के शहरों को एक साथ रखने के लिए दिल्ली-NCR का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के अलावा आसपास के शहर, जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ आदि आते हैं।