शहर

आर्थिक राजधानी और IT कैपिटल आएंगे करीब, बनेगा दूसरा सबसे लंबा Expressway

Expressway देश की विकास के हाईवे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और IT कैपिटल बेंगलुरू को जोड़ने के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार अगले 6 महीने में इसका काम शुरू हो जाएगा। जानिए इस एक्सप्रेसवे के बारे में सब कुछ।

Image

Expressway Meta AI

देश में एक के बाद एक एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, जिससे दूरियां घट रही हैं। देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर तेजी से काम चल रहा है और सका एक बड़ा हिस्सा अगले महीने आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के भी अगले साल जनवरी तक खुल जाने की उम्मीद है। इसके अलावा मुंबई-नागपुर समृद्ध एक्सप्रेसवे (Mumbai-Nagpur Samridhi Expressway) भी आम लोगों के लिए बनकर लगभग तैयार है। इसी साल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का एक हिस्सा खुलने से दिल्लीवालों को सहूलियत होगी। इसी तरह से देश में एक और 14 लेन के एक्सप्रेसवे की तैयारी हो रही है। इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा भी कर दी है।

एक्सप्रेसवे का नाम

जिस 14 लेन के नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा नितिन गडकरी ने की है, वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को IT सिटी बैंगलुरू से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे का नाम मुंबई-बेंगलुरू एक्सप्रेसवे होगा। बैंगलुर-मुंबई हाईवे पर ट्रैफिक का भारी दबाव है, जिसे कम करने के लिए इस नए एक्सप्रेसवे की जरूरत थी और सरकार ने इसे बनाने की घोषणा कर दी है।

टेंडर प्रक्रिया शुरू

इस नए मुंबई-बैंगलुरू एक्सप्रेसवे के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने स्वयं एक कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहा कि अगले 6 महीने में इस एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो जाएगा।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक होगा आधा

नितिन गडकरी ने बताया कि यह नया एक्सप्रेसवे मुंबई में अटल सेतु (Atal Bridge) से शुरू होगा और पुणे रिंग रोड (Pune Ring Road) औ छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) से होता हुआ बैंगलुरू तक जाएगा। मंबई-बैंगलुरू एक्सप्रेसवे, इन दो शहरों को जोड़ने वाले मौजूदा हाइवे को रिप्लेस करेगा। यही नहीं इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) का लगभग 50 फीसद ट्रैफिक इस नए एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट हो जाएगा।
14 Lane Expressway

14 Lane Expressway

किस रूट पर बनेगा 14 लेन का एक्सप्रेसवे

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जिस 14 लेन के एक्सप्रेसवे की बात कही है उसका रूट क्या होगा। फिलहाल मुंबई और बैंगलुरू को मुख्य रास्तों से जुड़े हुए हैं। इसमें एक बेंगलुरू-हुबली, बेलगावी-पुणे-मुंबई रूट है, जिसे NH-48 कहा जाता है और ह 986 किमी लंबा है। दूसरा रूट बेंगलुरू-तुमकुर-चित्रदुर्ग-विजयनगर-बगलकोट का है जो महाराष्ट की सीमा में आने से पहले कर्नाटक में ही 900 किमी लंबा रूट है।

इस एक्सप्रेसवे की डीपीआर हो रही तैयार

इस नए एक्सप्रेसवे को लेकर कुछ विरोधाभास भी है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के एक अधिकारी विलास पी. ब्रह्मांकर ने साफ किया कि फिलहाल बेंगलुरू और मुंबई के बीच 14 लेन हाईवे का प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा, अभी हम मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ रही समस्याओं को सुलझाने पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि बेंगलुरू और पुणे के बीच नया नेशनल हाईवे जरूर प्लानिंग स्टेज में है और इसकी डीपीआर तैयार हो रही है।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article