भारत के किस राज्य को कहते हैं 'फलों का कटोरा' क्या-क्या करता उत्पादन

Which State Fruit Bowl in India: भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी खासियत है। भारत में एक ऐसा राज्य है जिसे 'फलों का कटोरा' कहा जाता है। यहां जानिए ऐसा क्यों?

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Jan 9 2025, 12:30 IST
करीब-करीब सभी राज्यों के हैं उपनाम01 / 05

करीब-करीब सभी राज्यों के हैं उपनाम

Which State Fruit Bowl in India: भारत विविधताओं वाला देश है। यहां हर राज्य अपनी संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, फल, सब्जियां, फसलों को लेकर अपनी अलग पहचान बनाती हैं। भारत में एक ऐसा राज्य भी है जिसे 'फलों का कटोरा' कहा जाता है। भारत का कौन सा राज्य इस उपनाम से जाना जाता है?

02 / 05Photo : Canva

क्यों दी जाती है पहचान?

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके मूल नाम के अलावा अन्य पहचान क्यों दी जाती है? राज्यों की भौगोलिक विशेषताओं या स्थानीय प्रोडक्ट्स को उनकी विशेषता से जोड़कर उन्हें विशेष नाम से पहचाना जाता है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलता है बल्कि किसी क्षेत्र में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान भी बनता है, जिसका असर आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ता है।

03 / 05Photo : Canva

भारत में कौन सा राज्य 'फलों का कटोरा'?

भारत में 28 राज्य हैं और हर राज्य की अपनी खूबसूरती, संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के मामले में अपनी अलग पहचान है। भारत में हिमाचल प्रदेश को फलों का कटोरा कहा जाता है।

04 / 05Photo : Canva

हिमाचल प्रदेश को क्यों कहा जाता है 'फलों का कटोरा'

हिमाचल प्रदेश को हम फलों का कटोरा क्यों कहते हैं? हिमाचल प्रदेश में फलों का उत्पादन बहुतायत में होता है, जिससे भारत के अलग-अलग राज्यों को फलों की सप्लाई होती है। यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश को हम भारत का फलों का कटोरा भी कहते हैं।

05 / 05Photo : Canva

हिमाचल में कौन से फल उगाए जाते हैं?

हिमाचल प्रदेश में मुख्य रूप से सेब, आड़ू, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, चेरी, खुबानी, कीवी, बेर आदि उगाए जाते हैं।