MP News: दमोह में तेंदुए का आतंक; रेस्टोरेंट संचालक को किया जख्मी, SDRF और वन टीम ने संभाली कमान

दमोह जिले के हटा में मंगलवार को एक तेंदुए ने रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने मिलकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। आखिरकार पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से बेहोश कर रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

Damoh leopard Attack: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा में एक रेस्टोरेंट संचालक पर हमला करने वाले तेंदुए को पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने करीब 6 घंटे की मेहनत के बाद पकड़ लिया। टीम ने शाम लगभग 6 बजे तेंदुए को ट्रेंकुलाइ करके सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पन्ना टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया। इस दौरान दमोह-पन्ना मार्ग पर हजारों लोग यह नजारा देखने के लिए जुटे रहे। पुलिस ने कई बार भीड़ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग घटनास्थल से जाने को तैयार नहीं थे।

Fear of leopard in Damoh

दमोह में तेंदुए का खौफ

दमोह के डीएफओ ईश्वर रामहरि जरांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर हटा सिविल अस्पताल के सामने शिव अग्रवाल के घर में एक तेंदुआ प्रवेश कर गया। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्थानीय वन विभाग की टीम के साथ दमोह से एसडीआरएफ और अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तेंदुआ तंग जगह में छिपा होने के कारण रेस्क्यू करना कठिन था। इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व को सूचित किया गया, जिसकी टीम ने तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू में कोई हताहत नहीं हुआ और सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

End of Feed