MP News: भोजशाला में फिर तनाव! ASI ने जब्त किया मां वाग्देवी का चित्र और तेल; हिंदू संगठनों में रोष

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार सुबह एक बार फिर से विवाद की स्थिति बन गई। जब सकल हिंदू समाज के सदस्यों द्वारा पूजा-पाठ के लिए मां वाग्देवी का नया तेल-चित्र ले जाने पर ASI ने उसे जब्त कर लिया। जिससे संगठनों में आक्रोश फैल गया।

MP News: धार की ऐतिहासिक धरोहर प्राचीन भोजशाला में एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। सकल हिंदू समाज के लोग हर मंगलवार की तरह आज सुबह भी भोजशाला मंदिर में दर्शन–पूजन और हनुमान चालीसा पाठ के लिए पहुंचे थे। लेकिन मंदिर में प्रवेश से पहले ही विवाद खड़ा हो गया। पुरातत्व विभाग (ASI) ने हिंदू समाज की ओर से मंदिर में ले जाए जा रहे माता वाग्देवी के तेल और नए चित्र को जब्त कर लिया। उन्होंने पूजा के लिए उन्हें चित्र व तेल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी।

dhar news

भोजशाला में मंगलवार को तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला

समिति का आरोप- ASI ने धार्मिक आयोजन में डाली बाधा

हिंदू समाज और भोज उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि वे हर मंगलवार को मां वाग्देवी का चित्र और तेल लेकर नियमित रूप से भोजशाला मंदिर में पूजा करने आते हैं। उन्होंने कहा कि माता का पुराना चित्र आगामी वसंत पंचमी के लिए सुधारने के लिए दिया गया है, ऐसे में वे देवी का नया चित्र लेकर मंदिर पहुंचे थे। उनका आरोपा है कि ASI टीम द्वारा नया चित्र और तेल जब्त कर उनके धार्मिक आयोजन में बाधा डाली जा रही है। जिससे हिंदू समाज में गहरा आक्रोश फैल गया।

End of Feed