World Water Day 2023: 22 मार्च को मनाया जाएगा विश्व जल दिवस, जानें क्या है थीम, इन कोट्स और मेसेज के साथ करें विश

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 22, 2023, 06:18 AM IST

World Water Day 2023 Date, Theme 2023 (वर्ल्ड वॉटर डे 2023 कब है, क्या है थीम) : विश्व जल दिवस को दुनिया भर में 22 मार्च के मनाया जाता है। पहली बार वर्ल्ड वॉटर डे 1993 में मनाया गया था। इसका मकसद जल संरक्षण को लेकर दुनिया भर के लोगों को अवेयर करना है। यहां देखें वर्ल्ड वॉटर डे 2023 की डेट, थीम और महत्व विस्तार से। साथ देखें वर्ल्ड वॉटर डे के कोट्स, नारे और संदेश।

World Water Day 2023 Date, Theme 2023 (वर्ल्ड वॉटर डे 2023 कब है, क्या है थीम) : हर साल 22 मार्च को विश्व भर में जल दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्से पर पानी है लेकिन इसमें से केवल 3 प्रतिशत पानी ही पीने लायक है। विश्व भर में आज भी लोग पीने के पानी के लिए तरसते हैं। जिस तरह से पीने लायक पानी पृथ्वी से कम होता जा रहा है, आने वाली पीढ़ी के लिए साफ और मीठा पानी बचा पाना मुश्किल हो रहा है। लोगों को जल का महत्व बताने और जल संरक्षण करने के लिए हर साल विश्व जल दिवस मनाया जाता है। यूएन द्वारा जल दिवस (World Water Day) पर सम्मेलन का आयोजन होता है। इस साल यूएन 2023 जल सम्मेलन 22 से 24 मार्च न्यूयॉर्क में होगा जिसका उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना है। आइए जानते हैं जल दिवस की इस बार की थीम (World Water Day 2023 Theme in Hindi) और क्या है जल दिवस मनाने के पीछे का इतिहास।

World Water Day 2023: 22 मार्च को मनाया जाएगा विश्व जल दिवस, जानें क्या है थीम, इन कोट्स और मेसेज के साथ करें विश

World Water Day 2023 Theme

हर वर्ष विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाने के पीछे का उद्देश्य है लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना और सभी लोगों तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल एक थीम को निर्धारित किया जाता है । इस साल 2023 की विश्व जल दिवस की थीम है - Accelerating the change to solve the water and sanitation crisis यानी परिवर्तन में तेजी' । इसका अर्थ हुआ कि पानी और सैनिटेशन के क्राइसिस को दूर करने के लिए तेज गति से बदलाव करने होंगे।

End of Feed