World Sleep Day 2023 Quotes Wishes Shayari: आज विश्व नींद दिवस मनाया जा रहा है। 17 मार्च को दुनियाभर में यह दिन मनाया जाता है। वर्ल्ड स्लीप डे के जरिए लोगों को नींद नियमित रूप से लेने के प्रति जागरूक किया जाता है। नीदं स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। इस साल विश्व स्लीप डे की थीम है 'स्लीप इज एसेंशियल फॉर हेल्थ' (World Sleep Day 2023 Theme)। इस दिन आप अपने दोस्तों को शेर-शायरी के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां हम आपको वर्ल्ड स्लीप डे स्टेटस, कोट्स, मैसेज और शायरी दे रहे हैं जिन्हें आप अपने यार दोस्तों को भेज सकते हैं।
World Sleep Day 2023 Wishes Shayari Quotes
रात भी नींद भी कहानी भी
हाए क्या चीज़ है जवानी भी
-फ़िराक़ गोरखपुरी
कोई उम्मीद बर नहीं आती, कोई सूरत नज़र नहीं आती
मौत का एक दिन मुअय्यन है, नींद क्यूँ रात भर नहीं आती
-ग़ालिब
नींद से आँख वो मिल कर जागे
कितने सोए हुए मंज़र जागे
- शायर लखनवी
सितारे ये ख़बर लाए कि अब वो भी परेशाँ हैं
सुना है उन को नींद आती नहीं मैं कैसे सो जाऊँ
-अनवर मिर्ज़ापुरी
एक नींद है जो रात भर नहीं आती हैं,
एक नसीब हैं जो ना जाने कबसे सो रहा हैं।
- अज्ञात
नींद आँखों में मुसलसल नहीं होने देता
वो मिरा ख़्वाब मुकम्मल नहीं होने देता
-रेहाना रूही
World Sleep Day Shayari
जिनको रातों को नींद नहीं आती उन्हें ही
पता हैं की सुबह होने में कितने ज़माने लगे हैं!!
- अज्ञात
नींद रातों की उड़ा देते हैं, हम सितारों को दुआ देते हैं
रोज़ अच्छे नहीं लगते आँसू, ख़ास मौक़ों पे मज़ा देते हैं
-मोहम्मद अल्वी
हम नींद के शौक़ीन ज्यादा तो नहीं लेकिन,
तेरे ख्वाब न देखूं तो गुज़ारा नहीं होता..!
- अज्ञात
World Sleep Day 2023 Quotes
किसी सूरत भी नींद आती नहीं मैं कैसे सो जाऊँ
कोई शय दिल को बहलाती नहीं मैं कैसे सो जाऊँ
-अनवर मिर्ज़ापुरी
हमें भी नींद आ जाएगी हम भी सो ही जाएँगे
अभी कुछ बे-क़रारी है सितारो तुम तो सो जाओ
- क़तील शिफ़ाई
