लाइफस्टाइल

World Organ Donation Day 2023 Quotes: विश्व अंगदान दिवस आज, इन प्रेरक कोट्स से लोगों को ऑर्गन डोनेशन के लिए करें जागरूक

World Organ Donation Day 2023: विश्व अंगदान दिवस का दिन हमें लोगों को अंग दान करने की प्रक्रिया के बारे में भी शिक्षित करना चाहिए। साथ ही हमें अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करनी चाहिए और ये कैसे लाखों लोगों की जान बचा सकता है, इस बारे में लोगों को बताना चाहिए।

Image

World Organ Donation Day 2023 Quotes: विश्व अंगदान दिवस आज।

World Organ Donation Day 2023: विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day) यानी वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे (World Organ Donation Day 2023) पूरी दुनिया में हर साल 13 अगस्त यानी आज के दिन मनाया जाता है। ये विशेष दिन अंगदान (Organ Donation) की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन है। इस दिन हमें लोगों को अंग दान करने की प्रक्रिया के बारे में भी शिक्षित करना चाहिए। साथ ही हमें अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करनी चाहिए और ये कैसे लाखों लोगों की जान बचा सकता है, इस बारे में लोगों को बताना चाहिए। विश्व अंगदान दिवस के मौके पर आज हम इस दिन से संबंधित कोट्स (World Organ Donation Day Quotes) आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों आदि को भेजकर उन्हें इस खास दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाएं।

वर्ल्ड ऑर्गन डे 2023 कोट्स (World Organ Donation Day 2023 Quotes)

1

"जीवन का माप उसकी अवधि नहीं बल्कि उसका दान है।" -पीटर मार्शल

2

''मृत्यु के बाद जीवन जिएं, अपना शरीर दान करने का संकल्प लें।'' -अमित अब्राहम, भारतीय लेखक

3

"कोई भी जो कुछ भी लेगा, मैं उसे दान कर दूंगा और संभवतः अंतिम संस्कार में भी योगदान दूंगा।" -जॉर्ज क्लूनी, अमेरिकी अभिनेता

4

"अपना जीवन साझा करें। अपना निर्णय साझा करें" -माइकल जॉर्डन, पूर्व पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी

5

अंग दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कदम उठाएं ताकि अधिक जिंदगियां बचाई जा सकें।

6

अंग दान के बारे में प्रचार करें और जागरूकता बढ़ाएं ताकि अधिक लोगों को खुशहाल जीवन जीने का मौका मिल सके।

7

आपके दान किए गए अंग किसी को जीवन का उपहार दे सकते हैं और वे आपके निर्णय के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

8

अपने अंगों को दान करने से बड़ा कोई दान नहीं है।

9

अंग दान करने से दूसरों को खुशी और मुस्कान मिल सकती है।

10

सिर्फ एक अंग दान करके आप हमेशा जीवित रह सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article