World Never Give Up Day: आप मेहनत कर रहे हैं या खुद को थका रहे हैं- ये 7 संकेत बताते हैं कि अब तरीका बदलने का समय है

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 18, 2026, 02:44 PM IST

World Never Give Up Day पर जानें मेहनत और burnout में क्या अंतर है। ये 7 संकेत बताते हैं कि कब लगातार कोशिश करने की जगह रुककर अपना तरीका बदलना जरूरी है।

World Never Give Up Day: किसी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करना अच्छी बात है। मुश्किल समय में टिके रहना भी जरूरी है। लेकिन कभी-कभी 'हार नहीं माननी' की यही सोच हमें ऐसे रास्ते पर चलाती रहती है, जहां मंजिल से ज्यादा थकान महसूस होती है।

burnout

मेहनत और बर्नआउट में अंतर समझना जरूरी है

हम काम करते रहते हैं और खुद पर जोर डालते रहते हैं कि बस थोड़ा और। कुछ दिन और मेहनत कर लेते हैं, फिर आराम करेंगे। लेकिन यह थोड़े और का सिलसिला कभी खत्म नहीं होता। ये धीरे-धीरे आप पर हावी होता है, इससे नींद कम होने लगती है, तनाव बढ़ने लगता है, छोटी बातों पर गुस्सा आता है। जिस काम को कभी उत्साह के साथ शुरू किया था, अब उसी से दूरी बनाने का मन करता है।

End of Feed