World Music Day 2023: संगीत हर व्यक्ति की जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। संगीत मूड को बेहतर बनाने के साथ साथ दिमाग को शांत करने में मदद करता है। संगीत के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें कि फ्रांस के कल्चरल मिनिस्टर मौरिस फ्ल्यूरेट ने वर्ष 1981 में वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद साल 1982 में 21 जून को पहली बार फ्रांस में म्यूजिक डे मनाया गया। वर्ल्ड म्यूजिक डे के जरिए दुनिया भर में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने की कोशिश की जाती है। ऐसे में बॉलीवुड में कई ऐसे मोटिवेशनल सॉन्ग्स हैं जिन्हें सुन हर कोई जोश से भर जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सॉन्ग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुनकर आप भी इंस्पायर हो सकते हैं।
बॉलीवुड के बेस्ट मोटिवेशनल सॉन्ग्स - Best Motivational Hindi Songs
चक दे इंडिया
फिल्म चद दे इंडिया का गाना कुछ करिए, कुछ करिए हर किसी में जोश भर देता है। ये गाना आज भी काफी फेमस है। ऐसे में जब भी आप लो फील करें तो इस गाने को सुन सकते हैं।
लक्ष्य
फिल्म लक्ष्य का गाना हां यही रस्ता है तैरा, तूने अब जाना है, हां यही सपना है तेरा, तूने पहचान है तुझे अब ये दिखाना है। ये गाना आपको उर्जा से भर देगा।
लगान
फिल्म लगान का गाना बार बार हां, बोलो यार हां गाना आज भी लोगों की जहन में बसा हुआ है।
भाग मिल्खा भाग
कोयला काला है, चट्टानों पे पाला, अन्दर काला बाहर काला...ये गाना आपको देश के लिए कुछ कर गुजरने के लिए जज्बात पैदा कर देगा।
रंग दे बसंती
फिल्म रंग दे बसंती का गाना आये साला अभी अभी हुआ यकीन की आग है मुझ में कही... जिन्हें सुनकर आप भी इंस्पायर हो सकते हैं।
रॉकस्टार
तुम लोगों की, इस दुनिया में हर कदम पे इंसा गलत, मैं सही समझ के जो भी कहु तुम कहते हो गलत....। फिल्म रॉकस्टार का ये गाना लगभग हर युवा के प्लेलिस्ट में आपको सुनने को मिल जाएगा। फिल्म के साथ इसके गाने भी काफी अच्छे हैं।
संजू
पिघला दे जंजीरें बना उनकी शमशीरें,कर हर मैदान फतेह ओ बंदेया...संजू फिल्म का ये गाना संजय दत्ता की जिंदगी को दर्शाता है और लोगों में जोश पैदा करता है।
अंदाज
फिल्म अंदाज का गाना चांद तारों से चलना है आगे, आसमानों से बढ़ना है आगे...भी काफी फेमस सॉन्ग है।
डोर
राह पे कांटे बिखरे तो अगर उसपे तो फिर भी चलना ही है...फिल्म डोर के इस गाने के हर अल्फाज में एक खास मायने छिपे हैं।
