Funny Shayari on Milk: आज यानी एक जून को वर्ल्ड मिल्क डे है। दुनिया भर में 1 जून को हर साल वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाने का फैसला दूध के महल्व को देखते हुए किया था। दूध काफी पौष्टिक पेय है जोकि हमें काफी तरह से लाभ पहुंचाता है। दूध पीने एक नहीं हजार फायदे हैं। विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर आप अपने दोस्तों को फनी दूध शायरी भेज सकते हैं।
Doodh Shayari, Milk Quotes, World Milk Day Quotes
दूध का सार है मलाई में,
जिन्दगी का सार है भलाई में।
पैकट का दूध पीकर जो पल रहे है,
बड़े होकर वो बुढ्ढे निकल रहे है।
नफरत का विष हम बढ़ाते नहीं है,
जिनसे हो जान का खतरा उन्हें दूध पिलाते नहीं है।
Milk Shayari in Hindi, Shayari on Milk
तुम दूध सी गोरी प्रिये,
मैं चाय सा सांवला,
तुम यह समझ न सकी
मैं तेरे प्रेम में हुआ बावला।
दूध का जला हूँ
मगर छाछ फ़ूक कर नहीं पीता,
हारी कई लड़ाईयां है
मगर उदास नहीं जीता।
इस दुनिया में दूध का धुला हुआ कौन है,
उसे तुम शरीफ समझते हो जो मौन है।
Milk Status in Hindi
भीड़ में भी सीने से लगा के दूध पिला देती है,
बच्चा भूखा हो तो ‘माँ’ शर्म को भुला देती है।
तू इस तरह मुझ से मिल गई है,
जैसे दूध में चीनी घुल गई है।
आओ हम तुम खो जायें ऐसे,
दूध में मिला हो पानी जैसे ।
Milk Shayari in Hindi
डांट कर दूध पिलाती है,
टॉफी देकर मनाती है,
माँ के जज्बात को समझना
वो ऐसे ही प्यार लुटाती है।
दूध माँगोगे तो हम खीर देंगे,
दूध फट गया तो पनीर देंगे।
दूध फटने पर वही लोग रोते है,
जिन्हें पनीर बनाना नहीं आता है।
