लाइफस्टाइल

World Milk Day 2023 Quotes: दूध की महिमा गाओ, जीवन में खुशहाली लाओ, वर्ल्ड मिल्क डे पर भेजें ये कोट्स और मैसेज

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 1, 2023, 06:39 AM IST

World Milk Day 2023 Quotes, Wishes, Messages, Images, Pics, Status in Hindi: दुनिया भर में 1 जून को हर साल वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाने का फैसला दूध के महल्व को देखते हुए किया था। विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर आप अपने करीबियों को ये कोट्स, मैसेज, स्टेटस आदि भेज सकते हैं।

Image

World Milk Day 2023 Quotes in Hindi

World Milk Day 2023 Quotes, Wishes, Messages, Images, Pics, Status in Hindi: दुनिया भर में 1 जून को हर साल वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। दूध के महत्व को समझने और दूध को डाइट में शामिल करने के लिए लोगों को जागरुक करने के मकसद से इस दिन को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाने का फैसला दूध के महल्व को देखते हुए किया था। पहली बार साल 2001 में इस दिन को सेलिब्रेट किया गया था। डेयरी प्रोडक्ट्स का महत्व बताने और दुनिया भर में दूध के मूल्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने 2001 में विश्व दुग्ध दिवस की शुरुआत की थी।

सेहत के लिए फायदेमंद है दूध

दूध पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। दूध कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन b12, विटामिन बी, फास्फोरस, प्रोटीन आदि जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध के सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी कारगर है। विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर आप अपने करीबियों को ये कोट्स, मैसेज, स्टेटस आदि भेज सकते हैं।

World Milk Day 2023 Quotes in Hindi

  • एक्सरसाइज के बाद रिकवरी ड्रिंक के रूप में दूध है एक बेहतर ऑप्शन, आइए एक घूंट पिएं।
  • हेल्दी बॉडी के लिए आज ही अपने आहार में दूध को करें शामिल। वर्ल्ड मिल्क डे की शुभकामनाएं!
  • दूध पीने के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अभियान से जुड़ें। वर्ल्ड मिल्क डे की शुभकामनाएं

World Milk Day 2023 Wishes in Hindi

  • दूध का सेवन करने के लिए न देखे उम्र, रोज पिएं एक गिलास दूध। वर्ल्ड मिल्क डे की शुभकामनाएं
  • दूध के अनगिनत लाभों का लाभ उठाकर अपने जीवन को बनाएं समृद्ध। वर्ल्ड मिल्क डे की शुभकामनाएं!
  • मक्खन या पनीर, आइसक्रीम या दही, किसी भी रूप में करें दूध का सेवन। हैप्पी वर्ल्ड मिल्क डे

World Milk Day 2023 Messages in Hindi

  • दूध से स्वास्थ्य बढ़े, तन और मन में आये सुख-शांति।
  • दूध की महिमा गाओ, जीवन में खुशहाली लाओ।
  • दूध प्रकृति का यह सुनिश्चित करने का तरीका है कि हम स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रहें।
  • दूध हमारे शरीर को एनर्जी देने का एक विकल्प है, रोज करें इसका सेवन।

World Milk Day 2023 Shayari in Hindi

  • गर्म दूध का सेवन करें, सभी समस्याओं को दूर करें।
  • दूध स्वास्थ्य का खजाना है, हर दिन इसे अपनी डाइट में मिलाना है।
  • जीवन में चाहिए ताजगी और ऊर्जा, रोज करें दूध का सेवन।
  • दिन में एक गिलास दूध डॉक्टर को रखता है दूर।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article