World Milk Day 2023: कब है वर्ल्ड मिल्क डे, जानें इतिहास और क्या है इस साल का थीम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 1, 2023, 06:24 AM IST

World Milk Day 2023 Date and Theme: दुनिया भर में 1 जून को हर साल वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य दूध के महत्व को समझने और दूध को डाइट में शामिल करने के लिए लोगों को जागरुक करना है।

World Milk Day 2023: दुनिया भर में 1 जून को हर साल वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य दूध के महत्व को समझने और दूध को डाइट में शामिल करने के लिए लोगों को जागरुक करना है। दूध की महत्वता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाने का फैसला किया था।

वर्ल्ड मिल्क डे

World Milk Day 2023 थीम

World Milk Day 2023 का थीम इस बात पर गौर डालना है कि कैसे डेयरी ने पौष्टिक खाद्य पदार्थ और आजीविका प्रदान करते हुए पर्यावरण पर इसके प्रभाव को कम किया है।

वर्ल्ड मिल्क डे का इतिहास

हर साल 1 जून को पूरे विश्व में वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। पहली बार साल 2001 में इस दिन को सेलिब्रेट किया गया था। डेयरी प्रोडक्ट्स का महत्व बताने और दुनिया भर में दूध के मूल्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने 2001 में विश्व दुग्ध दिवस की शुरुआत की थी।

वर्ल्ड मिल्क डे का महत्व

यह दिन दुनिया भर के लोगों के बीच दूध के फायदों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग किस तरह अपनी डाइट में दूध को शामिल कर सकते हैं और दूध से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं ये बताना है। एफएओ का अनुमान है कि डेयरी उद्योग एक अरब से अधिक आजीविका का समर्थन करते हैं और दुनिया भर में छह अरब से अधिक लोग डेयरी उत्पाद का सेवन करते हैं।

दूध के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व

दूध कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन b12, विटामिन बी, फास्फोरस, प्रोटीन आदि जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। दूध के सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी कारगर है। वहीं दूध के सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

End of Feed