World Hindi Day 2024 (राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2024) Date, Theme in India: हिंदी हमारी राजभाषा है। यह भाषा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बोली जाती है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस समेत कई देशों में हिंदी का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदी की लोकप्रियता को देखते हुए और हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 10 जनवरी के दिन को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है।
विश्व हिंदी दिवस का इतिहास (World Hindi Day History)
10 जनवरी, 1975 को नागपुर में सबसे पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। विश्व हिंदी दिवस मनाने की औपचारिक घोषणा 10 जनवरी, 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी। इसके बाद से ही हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह उस दिन को चिह्नित करता है जब साल 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पहली बार हिंदी बोली गई थी।
विश्व हिंदी दिवस 2024 का थीम (World Hindi Day 2024 Theme)
विश्व हिंदी दिवस 2024 थीम हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक" है। इसे लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
