World Food Day 2026: हमारी थाली में खाना तो है, लेकिन क्या पूरा पोषण भी है- विश्व खाद्य दिवस पर समझें सेहत और भोजन का रिश्ता

World Food Day 2026: विश्व खाद्य दिवस पर जानें संतुलित आहार क्यों जरूरी है, रोज की थाली में क्या शामिल करें और कौन सी खाने की आदतें बदलें।

World Food Day 2026 (विश्व खाद्य दिवस 2026): हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल भूख और भोजन की कमी की बात नहीं करता, बल्कि हमें यह सोचने का मौका भी देता है कि हम रोज जो खा रहे हैं, वह हमारे शरीर की जरूरतों को पूरा कर रहा है या नहीं। आज कई घरों में खाने की कमी नहीं है, लेकिन पोषण की कमी फिर भी हो सकती है। ऐसे में विश्व खाद्य दिवस पर अपनी थाली को नए नजरिए से देखने की जरूरत है जिसमें पूरा पोषण और रोज की जरूरत का पूरा न्यूट्रिशन हो।

world food day

World Food Day 2026: पेट भरना ही काफी नहीं, थाली में जरूरी हैं ये पोषक तत्व (AI Image)

सुबह जल्दी ऑफिस निकलना हो, बच्चों को स्कूल भेजना हो या दिनभर घर की जिम्मेदारियां निभानी हों, सबसे ज्यादा समझौता अक्सर खाने के साथ ही होता है। कभी नाश्ता छूट जाता है तो कभी दोपहर का खाना सिर्फ चाय और बिस्कुट से निपटा लिया जाता है। रात में भूख ज्यादा लगती है तो जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। पेट तो भर जाता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या शरीर को वह सब मिल रहा है जिसकी उसे जरूरत है?

End of Feed