World Cotton Day: कॉटन समझकर खरीदा था, फिर पहनने में आराम क्यों नहीं- कपड़ों के लेबल का मतलब समझें

World Cotton Day: कॉटन समझकर खरीदे कपड़े में भी गर्मी क्यों लगती है? जानें 100% Cotton और Cotton Blend का फर्क, कपड़ों के लेबल का मतलब और खरीदारी में क्या देखें। क्यों कुछ कपड़े कॉटन के होकर भी आरामदायक नहीं लगते हैं।

World Cotton Day: दुकान में करीने से सजे कपड़ों के बीच आपकी नजर एक खूबसूरत कुर्ते पर टिकती है। हल्का आसमानी रंग, बारीक फूलों वाला प्रिंट और छूने में नरम कपड़ा। आप उसे हथेली पर रखकर देखते हैं और मन ही मन सोचते हैं कि ये ऑफिस में दिनभर पहनने के लिए अच्छा रहेगा। दुकानदार भी कह देता है- कॉटन है, गर्मी में आराम देगा। बस, खरीदारी पक्की हो जाती है।

cotton day, world cotton day

कॉटन के सारे कपड़े आरामदायक क्यों नहीं होते, कहां होती है पहचानने में गड़बड़ (AI Image)

लेकिन अगली सुबह वही कुर्ता पहनकर घर से निकलते हैं तो अनुभव कुछ और होता है। थोड़ी देर चलने पर पीठ पर पसीना महसूस होने लगता है और कपड़ा शरीर से चिपकने लगता है। जिस कुर्ते को देखकर हल्केपन का एहसास हुआ था, वह पहनने में उतना सहज नहीं लगता।

End of Feed