Aids Day Poster With Slogan in Hindi: एड्स पीड़ितों को बांटे प्यार.. हर साल 1 दिसंबर की तारीख को विश्व भर में एड्स दिवस मनाया जाता है। साल 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी। एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में इस खौफनाक बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाना और एड्स से पीड़ित लोगों को जिंदगी जीने की राह दिखाना है। एड्स के मरीजों संग समाज में बहुत बुरा बर्ताव होता है, ऐसे में अगर आप भी उनकी या किसी और की जिंदगी संवार इस अच्छे काम में अपना योगदान देना चाहते हैं। तो विश्व एड्स दिवस पर अपने दोस्तों रिश्तेदारों को ये स्लोगन, पोस्टर, कोट्स भेज बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाएं और किसी की जान बचाएं। हिंदी में देखें एड्स डे स्लोगन, एड्स डे पोस्टर आइडियाज।
World aids day 2023 aids day slogan in Hindi aids day poster making for hiv aids awareness poster with hindi slogan
Aids Day Slogan In Hindi
1. रिश्तों के प्रति रहे ईमानदार
नहीं बनोगे एड्स के भागीदार।
2. खुद को शिक्षित और जागरूक बनाओ,
एड्स के बीमारी से पूरे परिवार को बचाओ।
3. एचआईवी-एड्स के खिलाफ,
हमें साथ मिलकर लड़ना है,
इस जानलेवा बीमारी को,
जड़ से उखाड़ फेंकना है।
4. भ्रांतियां मिटा दो जमाने से,
एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से।
5. एड्स है एक जानलेवा बीमारी,
इसको खत्म करना है, हम सबकी जिम्मेदारी
6. एड्स से बचाव का आसान विकल्प,
आज ही लें, सुरक्षित यौन संबंध का संकल्प
7. ए़ड्स दिवस पर है नारा,
एड्स मुक्त हो विश्व हमारा
8. भेद-भाव नहीं उपचार, एड्स पीड़ितों को बांटे प्यार.
9. जो सुरक्षा से दोस्ती तोड़ेगा,
वो एक दिन इस दुनिया को बहुत दर्द के साथ छोड़ेगा..
10. न ये साथ रहने से फैलेगा, और न ही छूने से फैलेगा..
एड्स तो बस तुम्हारी असावधानी से ही फैलेगा
11. एड्स हारेगा.. हम सब जीतेंगे..
बेशक ही आपको एड्स मुक्त विश्व बनाने के लिए ये नारे लगाकर, एक सच्चे विश्व नागरिक होने का कर्तव्य निभाना ही चाहिए।
