Winter Blouse Designs: सर्दियों का मौसम आ रहा है और इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। क्योंकि नवंबर से फरवरी तक काफी शादियां होती हैं और शादी में शॉल-स्वेटर पहनने से महिलाओं का फैशन खराब हो जाता है। साड़ियों के डिजाइन नजर नहीं आते हैं। वहीं अगर शॉल-स्वेटर न पहनें तो ठंड में ठिठुरना पड़ता है। ऐसे में सबसे अच्छा ऑप्शन है, सर्दियों के ब्लाउज बनवा लेना। यहां हम आपको ठंड के ब्लाउज के बारे में बता रहे हैं। यहां से आप सुदंर-सुंदर ब्लाउज के डिजाइन देख सकते हैं।
ठंड के लिए ब्लाउज डिजाइन (pic credit: pinterest)
Full Sleeve Blouse Designs For Winter Season-
ये हाईनेक ब्लाउज सर्दियों के लिए सबसे बेहतरीन है। ऐसे ब्लाउज साड़ी के साथ क्लासी भी लगते हैं और इन्हें पहनकर ठंड भी नहीं लगती है। ये कंफर्टबल भी होते हैं और इनके साथ आप जूलरी भी कैरी कर सकती हैं।
अगर आपको हाई नेक नहीं पहनना है तो आप ऐसे वी नेक वाले ब्लाउज बना सकती हैं। जिन लड़कियों की शादी ठंड में हो रही है, वो भी अपने ब्राइडल लुक के लिए ऐसे ब्लाउज बनवाती हैं।
वेलवेट वाले ब्लाउज की ठंड आते ही डिमांड बढ़ जाती है। इसे आप ब्रॉड नेक डिजाइन में बनवाती हैं तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। इस तरह के ब्लाउज के साथ आपको बस साड़ी थोड़ी हल्के डिजाइन वाली पेयर करनी है।
पफ स्लीव वाले ब्लाउज भला किसे पसंद नहीं आते हैं। आप सर्दियों के मौसम में साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज ही पहनें। ये आपको स्टाइलिश, क्लासी और एलिगेंट लुक देंगे।
