Winter Jokes In Hindi (ठंड पर जोक्स): हर दिन के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। बस इसी सर्दी फायदा कुछ लेखक उठाते हैं और ठंड पर मजेदार चुटकुले लिख डालते हैं। अगर आपको अपने दिन की शुरुआत मजेदार करनी है और दिन को मस्ती मजाक से भरा बनाना है तो यहां दिए सर्दियों के जोक्स को अपने यार-दोस्तों संग जरूर शेयर करें।इनमजेदार जोक्स को अपनी फैमिली को भी सुना सकते हैं। इसे सुनकर सभी हंस पड़ेंगे।
Funny Winter Shayari In Hindi-
1) आखिर अब वो समय नजदीक आ रहा है जब हम,
सुबह उठ के जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला करते है की..
आज नहाना चाहिए या नहीं!
2) दो बातें हमेशा याद रखना..
1. मुश्किल से घबराना नहीं!
2. सर्दियों में नहाना नहीं!
3) तेज ठंड होने के कारण लड़कियों की,
नाक बहने से सेल्फी में आई भारी गिरावट…
Sardiyon Ke Chutkule-
4) पत्नी: सुनिए, ठंड में सबसे प्यारी चीज़ क्या लगती है?
पति: तुम्हारी मुस्कान।
पत्नी: झूठे! कल तो बोले थे “अदरक वाली चाय।
5) ठंड में अलार्म बंद करके फिर कंबल में घुसना,
इंसानियत नहीं... एक कला है।
6) खुदा करे कि तुमको 'जुदाई' ना मिले,
कभी भी हमको 'तन्हाई' ना मिले,
तुझे 'याद' ना करो तो कुछ ऐसा हो,
कि मौसम हो सर्दी का और तुमको 'रजाई' न मिले।
7) ठंड इतनी बढ़ती जा रही है कि
कोई हाय भी बोले तो भी
चाय सुनाई दे रहा है !!
Thandi Jokes In Hindi-
8) सर्दियों में आलू के पराठे हरी चटनी के साथ खाकर,
धूप में मगरमच्छ की तरह पड़े रहने में जो सुख है,
उसे ही असली सुख कहा गया है।
9) ठंड में आदमी इतना आलसी हो जाता है कि मोबाइल की रिंग बजती है तो सोचता है –
“कौन कॉल कर रहा है... चलो कल देखेंगे।”
10) आजकल ठंडा पानी पियो तो,
पानी शरीर में कहां-कहां पहुंचा,
सारी लोकेशन बता देता है।
