विंबलडन का नाम आते ही सबसे पहले दुनिया के सबसे बड़े टेनिस टूर्नामेंट की तस्वीर सामने आती है। लेकिन पिछले कुछ सालों से यह इवेंट फैशन का भी बड़ा मंच बन चुका है। इस बार भी कई भारतीय सितारे अपने शानदार स्टाइल के साथ यहां पहुंचे। किसी ने क्लासिक सूट पहनकर रॉयल लुक दिखाया, तो किसी ने सिंपल ड्रेस में भी लोगों का दिल जीत लिया।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - साली की शादी में घाघरा पहन आए जीजा आदित्य?
क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया से जुड़े कई चेहरे रॉयल बॉक्स में नजर आए। सोशल मीडिया पर इन सभी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। खास बात यह रही कि हर किसी ने अपने-अपने अंदाज से यह साबित किया कि स्टाइल दिखाने के लिए हमेशा चमक-धमक जरूरी नहीं होती। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि विंबलडन 2026 में किस भारतीय सेलिब्रिटी ने कैसा फैशन स्टेटमेंट दिया।
विंबलडन 2026 के लिए लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही क्लासिक आउटफिट्स पहनी हुई थी। पीसी की वाइट हॉल्टर स्ट्रैप वाली रफल ड्रेस और लारा की नेवी ब्लू बटन ड्रेस के साथ वाला वाइट कंट्रास्ट कार्डिगन काफी स्टाइलिश लुक दे रहा था। लारा ने अपने लुक को हैट के साथ पूरा किया था।

Indians at Wimbledon 2026
शिखर धवन उनकी पत्नी, शुभमन गिल और रणविजय सिंघा और उनकी पत्नी भी विंबलडन 2026 के लिए पहुंचे थे। सभी के लुक्स में अलग ही क्लास नजर आ रहा है। बेज और नेवी ब्लू के क्लासिक कॉम्बिनेशन वाले कपड़े सभी पर काफी सूट कर रहे हैं।
अनन्या पांडे का ये स्वीटहार्ट ब्रॉड नेकलाइन वाला हॉट रेड ड्रेस लुक भी बहुत सुर्खियों में रहा है। इंग्लिश मैम वाले लुक में अनन्या का हैंड फैन, मेकअप, सनग्लासेस तो मिनिमल ज्वेलरी लुक काफी अच्छा लगा।

Wimbledon 2026 Photos
अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह, वैभव सूर्यवंशी, आएशा खान तो सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली ने भी विंबलडन 2026 बहुत ही फैशनेबल अंदाज में अटेंड किया था। सभी के लुक्स टूर्नामेंट के लिए परफेक्ट लगे। वहीं वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के हैंडसम हंक वाले अंदाज को तो खासा प्यार मिल रहा है।
सोशल मीडिया इंफ्युएंजर और एक्ट्रेस धारणा दुर्गा ने भी विंबलडन 2026 में शिरकत की थी। उनका भी बेज, ऑफ वाइट ड्रेस वाला लुक काफी पसंद किया जा रहा है। हमेशा की तरह विंबलडन 2026 में भी भारी-भरकम फैशन की जगह क्लीन कट सूट, हल्के रंग, कमफर्टेबल और क्लासिक ड्रेस, सनग्लासेस और मिनिमल एक्सेसरीज़ का ट्रेंड ज्यादा देखने को मिला।
