बॉलीवुड सेलेब्स के फैशनेबल लुक्स हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं और किसी भी बड़े इवेंट के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती हैं। हाल ही में आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां फिल्मी सितारों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूटने की पूरी कोशिश की। इस खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, महिमा चौधरी समेत कई बड़े सितारे बेहद ग्लैमरस और ट्रेंडी आउटफिट्स में नजर आए। किसी ने ट्रेडिशनल लुक से नेटिजन्स का दिल जीत लिया तो किसी ने मॉडर्न स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों का ध्यान खींचा।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें : बेबो-पीसी को चढ़ा सिर पर बंडाना बांधने का बुखार
हालांकि, जहां कई सेलेब्स के फैशन चॉइसेस को फैन्स और फैशन लवर्स ने खूब सराहा, वहीं कुछ सितारों के आउटफिट्स सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आए और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस वेडिंग रिसेप्शन के फैशन मोमेंट्स इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं, जो अक्सर ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। अगर आपको इस तरह के लुक्स देखना पसंद है, तो यहां देखें आकांक्षा रंजन के रिसेप्शन में किसने क्या पहना और किसका फैशन रहा सुपरहिट और किसके फैशन को कर दिया गया ट्रोल।
आकांक्षा रंजन ने खुद अपने रिसेप्शन के लिए बहुत ही न्यू और मॉडर्न ब्राइड वाला लुक फ्लॉन्ट किया था। उन्होने y2k फैशन वाला स्पेशल फिशकट स्टाइल गोल्डन सीक्वेन लहंगा स्वीटहार्ट नेक कॉर्सेट ब्लाउज और दुपट्टा के साथ कैरी किया था। क्लासिक ब्लैक बंदगला में दूल्हे राजा शरण शर्मा का लुक भी काफी पसंद किया गया।
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी महिमा चौधरी भी रिसेप्शन के लिए पहुंची थी। महिमा ने मरून और वाइट रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी को बैलून स्लीव्स ब्लाउज के साथ मॉडर्न और स्टाइलिश ड्रेप के साथ पहना था। बेल्ट के साथ मिनिमल ज्वेलरी महिमा पर काफी सूट कर रही थीं। हालांकि उनका मेकअप थोड़ा सा सटल होता तो बेहतर हो सकता था।
सोनाश्री सिन्हा के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है। वेडिंग रिसेप्शन के लिए सोना ने ब्लैक कलर का सीक्वेन इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहना हुआ था। धोती स्कर्ट के साथ कॉर्सेट और जैकेट वाला लुक काफी अच्छा तो लगा, लेकिन इसके साथ वाली ज्वेलरी कुछ खासा मैच नहीं कर रही थी।
बहन की शादी के लिए अनुष्का रंजन कपूर ने बहुत ही खूबसूरत और ट्रेडिशनल लाल रंग की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। सिंदूर वाला उनका देसी लुक बहुत पसंद किया गया। हालांकि दूसरी तरफ उनके पति आदित्य का लुक बहुत ही ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। आदित्य ने साली के रिसेप्शन के लिए अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया। उन्होने ब्लैक और वाइट चिकनकारी कढ़ाई वाला आउटफिट पहना था। हालांकि ये लुक नेटिजन्स को काफी अटपटा सा लगा।
